Wed. Apr 15th, 2026

[ad_1]

दतिया8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दतिया में उनाव रोड स्थित बायपास पर रविवार सुबह करीब साढ़े 8 बजे के आसपास सिलेंडर में लीकेज होने से दूध डेयरी में आग लग गई। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया था। हालांकि की इस आगजनी की घटना में कोई ज्यादा नुकसान नही हुआ है। डेरी संचालक डेरी बंद कर दूर जा खड़ा हुआ। राहगीरों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।

उनाव रोड बायपास पर स्थानीय रहवासियों के मुताबिक, घटना सुबह साढ़े 8 बजे के आसपास की है। धर्मेन्द्र पाल नामक व्यक्ति दूध की डेयरी चलता है। सुबह वह डेयरी के बाहर दूध गर्म कर रहा था। तभी सिलेंडर में अचानक आग लग गई। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

डेयरी संचालक दुकान की शटर लगा कर दूर खड़ा हो गया। किसी तरह राहगीरों ने आग पर काबू पाया। लोगो ने आरोप लगाते हुए बताया कि, दमकल की टीम को कई बार फोन लगाया। लेकिन टीम मौके पर नहीं पहुंची।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *