[ad_1]
मनीष बिसानी.इंदौर26 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

भारत विकास परिषद महापौर के मार्गदर्शन में सिरपुर तालाब पर 500 पौधे लगाएगा। सभी शाखाएं मिलकर इन पौधों की देखभाल भी करेंगी। आयोजन को लेकर संयोजक भी बनाए जा चुके है। इंदौर शहर में तेज गति से प्रकृति का दोहन किया जा रहा है। क्षेत्रफल की दृष्टि से इंदौर में वृक्षों की संख्या सिर्फ 9% है यदि इस प्रतिशत को जल्द बढ़ाया जाना अति आवश्यक है।
परिषद बढ़ा रहा कदम
परिषद के रीजनल संपर्क प्रमुख मनीष बिसानी ने बताया कि पर्यावरण के लिए परिषद की सभी शाखाएं निरंतर काम कर रही है। सिरपुर लेक पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव की पहल पर भारत विकास परिषद एक कदम बढ़ा रहा है।
200 से ज्यादा दंपती सदस्य भाग लेंगे
परिषद के इंदौर जिला प्रभारी राजकुमार साबू ने बताया कि परिषद की शहर की सभी शाखाएं सोमवार को हरियाली अमावस्या पर सुबह 7.30 बजे से 11 बजे तक सिरपुर तालाब पर वृहद पौधारोपण करेंगी। इसमें 200 से ज्यादा दंपती सदस्य भाग लेंगे। शाखा अध्यक्ष प्रीति धनोते, मृदुला गर्ग, भूपेश जैन व वैभव माहेश्वरी ने बताया कि हरी रेखा सिकची, अजय नेहा अग्रवाल, धर्मेंद्र रश्मि जैन, अमरीश पोरवाल, राजमल उषा नागर, राजेश मेहता, संजय जैन, अमित रीता मंत्री एवं मतीश नेहा भट्टर को संयोजक बनाया है।
[ad_2]
Source link
