[ad_1]
ग्वालियर20 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

कृष्णा चौहान (12) 12वीं का छात्र था। – फाइल
ग्वालियर में फोर्ट व्यू स्कूल के 8वीं के छात्र की टीचर्स की पिटाई से मौत हो गई। 12 साल का छात्र 4 दिन से भर्ती था। रविवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। पिता का कहना है कि बेटा उल्टियां करते हुए स्कूल से घर लौटा था। उसके एक हाथ और पैर काम नहीं कर रहे थे।
होमवर्क कंपलीट नहीं होने पर टीचर ने उसे डंडे से पीटा। उमस भरी गर्मी में 30 मिनट तक मुर्गा बनाए रखा। छत से फेंकने की धमकी दी। घटनाक्रम बच्चे के बड़े भाई ने देखा। वह भी इसी स्कूल में पढ़ता है। स्कूल BJP नेता का है। बच्चे की मौत से नाराज परिजन ने स्कूल का घेराव कर दिया। पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा दिलाकर हंगामे को शांत कराया।
परिवार में सबसे हंसमुख था छोटा बेटा
ग्वालियर शहर के बहोड़ापुर शब्द प्रताप आश्रम के पास रहने वाले कोकसिंह चौहान एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करते हैं। उनके तीन बच्चे हैं। बड़ी बेटी, बेटा योगेश चौहान (14) और कृष्णा चौहान (12)।
कोकसिंह के मुताबिक, छोटा बेटा कृष्णा घर में सबसे ज्यादा हंसमुख था। 12 जुलाई को स्कूल से लौटते समय उसे काफी उल्टियां हुईं। एक हाथ और पैर भी काम नहीं कर रहे थे। बड़ा बेटा योगेश इसी स्कूल में 9वीं में पढ़ता है। उसने बताया कि टीचर सोनू श्रीवास्तव और अकबर खान ने कृष्णा को डंडे से पीटा। फिर मुर्गा बनाया।
स्कूल मैनेजमेंट के कहने पर हम बच्चे को प्राइवेट हॉस्पिटल ले गए। हालात ज्यादा खराब हुई तो जयारोग्य अस्पताल लेकर पहुंचे। ट्रॉमा सेंटर में बेटे ने बेहोशी की हालत में दम तोड़ दिया।

रविवार को छात्र की मौत पर परिवार ने फोर्ट व्यू स्कूल का घेराव कर दिया। पुलिस ने सख्त कार्रवाई का भरोसा देते हुए हंगामा शांत कराया।
आठ महीने पहले भी पीटा था
कोकसिंह चौहान ने बताया कि इस स्कूल में आठ महीने पहले भी इन्हीं टीचर्स ने मेरे बच्चे को बेरहमी से पीटा था। उस समय चार दिन तक उसे फीवर हो गया था। वह स्कूल जाने से घबराता था। उस समय मैं खुद जाकर स्कूल में आवेदन देकर आया था कि मेरे बच्चे को मारना – पीटना नहीं, लेकिन कुछ दिन खामोश रहने के बाद स्कूल के टीचर्स फिर परेशान करने लगे थे।
स्कूल में ही अलग से कोचिंग चलाते हैं आरोपी
छात्र के पिता ने कहा कि उनका बच्चा पढ़ाई में भी अच्छा था, लेकिन पता नहीं स्कूल वालों को क्या दुश्मनी थी। जिन शिक्षकों ने उसे पीटा है, वे स्कूल में ही अपनी अलग से कोचिंग चलाते हैं। जो बच्चे स्कूल के बाद उनकी कोचिंग में नहीं पढ़ने जाते, उनको वे परेशान करते हैं। मेरा हंसता – खेलता बच्चा इन स्कूल वालों ने मुझसे छीन लिया है।

टीचर अकबर खान (लेफ्ट) और सोनू श्रीवास्तव (राइट) पर परिजन ने बच्चे को बेरहमी से पीटने का आरोप लगाया है। दोनों स्कूल में अलग से कोचिंग भी चलाते हैं।
स्कूल संचालक खुद को बताता है भाजपा नेता
छात्र के पिता ने बताया कि स्कूल संचालक आकाश श्रीवास्तव है। वह खुद को भाजपा नेता बताता है। किसी मंडल में वरिष्ठ पद पर है। वह इसी अकड़ में किसी की कोई बात नहीं सुनता। अब पुलिस जब तक मेरे बेटे को प्रताड़ित करने वालों पर FIR दर्ज नहीं करेगी, तब तक चेन से नहीं बैठूंगा।
परिजन के आरोप पर पुलिस का कहना कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़िए…
उज्जैन में प्रिंसिपल ने स्टूडेंट्स को छड़ी से पीटा, जांच के आदेश

VIDEO सामने आने पर जिला शिक्षा अधिकारी ने जांच के आदेश दिए हैं।
उज्जैन के शासकीय विद्यालय में प्रभारी प्रधानाध्यापिका ने बच्चों की छड़ी से पिटाई की। VIDEO सामने आने पर जिला शिक्षा अधिकारी ने जांच के आदेश दिए हैं। VIDEO उज्जैन के ग्राम गोठड़ा के शासकीय विद्यालय का है। इसमें प्रभारी प्रधानाध्यापिका ज्योति बाला निगम स्टूडेंट्स को कतार में खड़ाकर छड़ी से पीटते हुए नजर आ रही हैं। पूरी खबर पढ़िए
रतलाम में मदरसा टीचर ने मासूम को बुरी तरह पीटा

टीचर की पिटाई से बच्चे के शरीर पर निशान उभर आए थे।
एक हफ्ते पहले रतलाम में मदरसा टीचर ने मासूम को इतनी बुरी तरह पीटा कि उसके शरीर पर निशान उभर आए। टीचर ने यह क्रूरता बच्चे के सबक याद नहीं करने पर की। मामला औद्योगिक थाना इलाके के विरियाखेड़ी स्थित गौसिया गरीब नवाज मदरसे का है। 8 जुलाई का यह VIDEO सामने आने पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पूरी खबर पढ़िए
[ad_2]
Source link
