Wed. Apr 15th, 2026

[ad_1]

नीमचएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

नीमच के नीमच-मनासा रोड स्थित गांव सावन कुंड के पास शनिवार रात को मंगलम क्रेशर की गिट्टी खदान में करीब 30 फिट ऊपर से एक युवक गिर गया। हादसे में युवक शोभाराम पिता गोरीलाल चंदेल उम्र 35 वर्ष निवासी सावन कुंड गंभीर घायल हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंचे ओर गंभीर रूप से घायल युवक को खदान से निकालकर मनासा शासकीय चिकित्सालय लाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय नीमच रेफर कर दिया था।

हालांकि परिजनों ने जिला अस्पताल ले जाने से इंकार कर दिया जिसके बाद युवक का मनासा अस्पताल में ही इलाज किया जा रहा है। हादसे में युवक का हाथ फ्रैक्चर हुआ है और सिर मे भी गंभीर चोट आई है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *