[ad_1]
जबलपुर44 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

तस्कर शराब शहर में अवैध शराब की सप्लाई करने के लिए कुछ भी करने से नहीं चूक रहे। लेकिन पुलिस इतनी अलर्ट है कि तस्कर अपने मसूबों में कामयाब नहीं हो पा रहे है। एक ऐसा ही मामला पनागर क्षेत्र में सामने आया है, जिसमें तस्कर ने अपनी कार खराब होने की बात कहते हुए एम्बुलेंस से टोचन करके शहर ला रहा था।
पनागर टीआई रीतेश पांडे ने बताया कि कार क्रमांक एमपी-20 सीए 3814 की डिक्की में कटनी से एम्बुलेंस क्रमांक एमपी 49 डी 0861 से टोचन करके आ रहा है। कार का बंपर निकला हुआ है। सूचना पर कुसनेर बिन एनएच 30 बाइपास पर घेराबंदी की गई। कार चालक ने जैसे ही पुलिस को देखा वह कार से उतरकर फरार हो गया। एम्बुलेंस चालक को रोका और कार की तलाश की। जिसमें 15 पेटी देशी शराब मिली। जिसकी कीमत लगभग 67 हजार 500 रुपए है। कार के अंदर एक मोबाइल भी मिला।

शव छोड़कर मैहर से जबलपुर लौट रहा था
मेडिकल से शव को लेकर छोड़ने के लिए मैहर गया था। वापस लौटते वक्त जैसे ही वह कटनी पहुंचा, तभी कार चालक मिला, कार चालक ने अपना नाम सत्यम बताते हुए कहा कि कार खराब हो गई है और उसे जबलपुर जाना है। जिसके बाद उसने कार चालक की मदद करने के लिए कार टोचन किया। बहरहाल पुलिस ने फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
[ad_2]
Source link
