[ad_1]
जयपुर44 मिनट पहलेलेखक: इशांत वशिष्ठ
- कॉपी लिंक

एसएमएस स्टेडियम का रेजिडेंशियल स्पोर्ट्स स्कूल
क्रीड़ा परिषद का रेजिडेंशियल स्पोर्ट्स स्कूल 17 जुलाई से शुरू होने वाला हैं। इस बार नए छात्रों को एडमिशन नहीं मिलेगा। क्योंकि चयन ट्रायल का आयोजन नहीं किया जा रहा हैं। बतादें कि गतवर्ष भी कोई चयन ट्रायल नहीं रखी गई थी। इसके चलते पहले बैच के बच्चे प्रमोट होकर 8वीं कक्षा में आ चुके हैं।
अब करीब 15 सीट इस स्कूल में खाली हैं। ऐसे में अगर चयन ट्रायल नहीं रखी गई तो इस साल भी ये सीट खाली रह जाएंगी। बतादें कि साल 2021 में इस स्कूल को 40 छात्रों के साथ शुरू किया गया था। इसमें पांच खेलों के लिए छात्रों को एंट्री मिली थी। अगर मौजूदा छात्रों की बात करें तो स्कूल में करीब 25 छात्र हैं।
किस खेल के कितने खिलाड़ी
स्कूल में 40 सीट हैं। इसमें बास्केटबॉल, बैडमिंटन, एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, हैंडबॉल, आर्चरी व कबड्डी के 5-5 खिलाड़ियों की सीट है। वहीं बास्केटबॉल की 3, बैडमिंटन की 2, एथलेटिक्स की 1, वॉलीबॉल की 3, हैंडबॉल, आर्चरी और कबड्डी के दो-दो खिलाड़ियों की सीट खाली चल रही है।
कैसे होती हैं चयन ट्रायल
रेजिडेंशियल स्पोर्ट्स स्कूल में कक्षा 6 के छात्रों को एंट्री मिलती हैं। क्रीड़ा परिषद छात्रों को सरकारी स्कूल में छात्रों को एडमिशन दिलाता है।
इस बार चयन ट्रायल नहीं होगी। पुराने बच्चों के साथ ही स्कूल को 17 जुलाई से खोल दिया जाएगा।
-प्रभारी सचिव, क्रीड़ा परिषद
[ad_2]
Source link
