[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Chhindwara
- BJP Engaged In Helping Muslim Voters In The Conference, BJP Candidates Got Only 70 Votes In The Last Assembly Elections
छिंदवाड़ा2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

वार्ड क्रमांक 30 में लाडली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुई महिला हितग्राही
प्रदेश में होने वाले चुनावों को लेकर कांग्रेस और बीजेपी दोनो पार्टी संगठन के साथ साथ मतदाताओं को जोड़ने में जुटी हुई है।इसी क्रम में बीजेपी प्रदेश सरकार की लाडली बहना योजना सम्मेलन आयोजित कर वोटर्स को साधने में लगी हुई है। मुस्लिम वोटर्स को साधने के लिए शनिवार को रफी अहमद किदवई वार्ड क्रमांक 30 में बीजेपी ने लाडली बहना सम्मेलन आयोजित किया। इस सम्मेलन में बीजेपी जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू,भाजपा अल्प संख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष रिजवान कुरैशी और भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष गरिमा दामोदर मुख्य रूप से सम्मेलन में शामिल हुए।
बीजेपी जिला अध्यक्ष ने बंटी साहू कहा कि आज देश में मुसलमान वर्ग ही सबसे ज़्यादा गरीबी का जीवन जी रहे हैं, और उनकी इस गरीबी के लिए कोई और नहीं बल्कि कांग्रेस ही जिम्मेदार है। कांग्रेस ने मुसलमानों से एक मुश्त वोट लेकर सरकार तो बना ली, लेकिन मुसलमानों की तरक्की और उन्नति की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया। मुसलमान शिक्षित होकर समाज में बराबरी का जीवन जी सकें, इसके लिए कांग्रेस ने कोई भी प्रयास नहीं किए, बल्कि मुसलमानों को भुखमरी, लाचारी, बेरोजगारी और गरीबी के दलदल में धकेल दिया, क्योंकि कांग्रेस की मंशा हमेशा से ही मुसलमानों को अपना पिछलग्गू बनाकर उन्हें सिर्फ वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करने की रही है। इसके विपरीत भाजपा ने बगैर किसी भेदभाव के समाज के हर तबके को लाभान्वित करने के लिए सरकारी योजनाओं का खाका खींचा और फायदा पहुंचाने की हर संभव कोशिश की।
बीजेपी महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष गरिमा दामोदर ने बताया कि वार्ड क्रमांक 30 में लाडली बहना योजना के अभी तक कुल 475 महिला हितग्राहीयों को इसका फायदा मिला है।इनमे से आज आयोजित कार्यक्रम में 150 से 200 महिला हितग्राही कार्यक्रम में शामिल हुई।
वार्ड क्रमांक 30में बीजेपी के सन 2014 से घट रहे वोटर्स
जानकारी के मुताबिक छिंदवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 30 की 98% आबादी मुस्लिम बाहुल्य है।2014से पहले तक के चुनावों में बीजेपी को 1800 वोटर्स के मुकाबले 500से ज्यादा वोट मिलते थे, लेकिन सन 2014 के बाद के चुनावों में बीजेपी को वोट बैंक लगातार खिसकता गया।अगर हम पिछले 2018 के विधान सभा के उपचुनाव की बात करें तो बीजेपी प्रत्याशी को इस वार्ड से सिर्फ70वोट ही मिले थे।
वार्ड क्रमांक 30में लाडली बहना सम्मेलन में कुल हितग्राहियों से आधी संख्या में पहुंची महिलाए
छिंदवाड़ा में अगर हम वार्ड के अनुसार बात करे तो वार्ड क्रमांक 30 में लाडली बहना योजना की अभी तक 475हितग्राही है,लेकिन इस कार्यक्रम में आधी संख्या में ही महिला हितग्राही पहुंची। इस लाडली बहना सम्मलेन में 150 से 200महिला हितग्राही शामिल हुई ।
[ad_2]
Source link
