Tue. Apr 21st, 2026

[ad_1]

रीवा2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

रीवा जिले में आबकारी विभाग ने शनिवार को ताबड़तोड़ कार्रवाई की। यहां कलेक्टर प्रतिभा पाल के आदेश एवं सहायक आबकारी आयुक्त के निर्देश पर आबकारी वृत्त चाकघाट की टीम ने एक दर्जन घरों की सर्चिंग की थी। ऐसे में 35 हजार रुपए की 16 पाव देशी मसाला, 12 पाव देशी प्लेन और 650 KG महुआ लाहन जब्त की है।

आबकारी टीम ने जमुई में रंजीत लोनिया के मकान से 16 पाव मसाला मदिरा, विजय रावत के मकान से 12 पाव देशी मदिरा प्लेन, अंजोरा में अजय मांझी के मकान से 160 किलोग्राम महुआ लाहन, सुषमा मांझी के मकान से 480 किलोग्राम महुआ लाहन एवं सराई में मुन्ना सिंह पटेल के मकान से 14 पाव विंडीज मदिरा बरामद की है।

सहायक आयुक्त ने बताया कि मदिरा के आसवन, विक्रय, परिवहन एवं संग्रह के विरूद्ध कार्यवाही जारी है। आरोपियों के खिलाफ मप्र आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) क व च के तहत प्रकरण कायम किया। दबिश में उपनिरीक्षक अभिषेक त्रिपाठी, आरक्षक उमाकांत तिवारी, नगर सैनिक मनोज दुबे और सरोज मौजूद रही।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *