[ad_1]
खंडवा44 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

सकल जैन समाज ने निकाली मौन वाहन रैली।
अहिंसा पर हिंसा के वार को लेकर खंडवा सकल जैन समाज ने कर्नाटक प्रांत में जैन मुनि कामकुमार नंदी महाराज की हत्या के विरोध स्वरूप मौन वाहन रैली निकाली। रैली बजरंग चौक स्थित घासपुरा दिगंबर महावीर जैन मंदिर से निकाली गई। जो घंटाघर, बॉम्बे बाजार से केवलराम पेट्रोल पंप, बस स्टैंड ,रेलवे ओवर ब्रिज, इंदिरा चौक होते हुए सिविल लाइन से कलेक्टर कार्यालय पहुंची। रैली में महिला एवं पुरुष काली पट्टी बांधकर हाथों में नारों की तख्तियां लिए शामिल हुए थे। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित कर्नाटक के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एडीएम काशीराम बडोले को सौंपा।
कर्नाटक प्रांत में सनसनीखेज घटना के रूप में मुनि श्री कामकुमार नंदी जी की हत्या का मामला सामने आया है। इस घटना के सामने आने के बाद सकल जैन समाज हिंदू संगठनों ने कर्नाटक सरकार पर कई सवाल उठाए हैं। समाज के सचिव सुनील जैन का कहना है कि, आरोपियों ने जैन मुनि के शव के टुकड़े कर दिए और उन्हें गांव में एक बंद पड़े बोरवेल में फेंक दिया था। 6 जुलाई को जैन मुनि कामकुमार के लापता होने की खबर आई। वे नंदी पर्वत आश्रम के अपने कमरे में नहीं मिले। जबकि उनकी पिच्छिका और कमंडल वहीं थे। इस घटना ने अहिंसा पर हिंसा का वार किया है।
खंडवा में शनिवार को विरोध स्वरूप काली पट्टी बांधकर सकल जैन समाज सहित नगर के धार्मिक, सामाजिक संगठन ने अहिंसा परमो धर्म की जय, महावीर स्वामी का दिव्य संदेश जियो और जीने दो, जैन धर्म की जय, अहिंसा धर्म की जय, साधु संतों का का यह अपमान नहीं सहेगा जैन समाज के उद्घोष के साथ एक वाहन रैली निकाली। कलेक्टर कार्यालय जाकर ज्ञापन सौंपा। सकल जैन समाज के सामाजिक बंधुओ ने उपस्थित होकर धर्म, समाज और साधु संतों की सुरक्षा का संकल्प लेकर ज्ञापन सौंपा।


[ad_2]
Source link
