Fri. Apr 17th, 2026

[ad_1]

सागर23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
मोतीनगर पुलिस थाना। - Dainik Bhaskar

मोतीनगर पुलिस थाना।

सागर की मोतीनगर थाना पुलिस ने पिस्टल के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से पिस्टल व कारतूस जब्त किए गए हैं। पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि गोलाकुआं के पास एक युवक संदिग्ध हालत में खड़ा है। उसके पास हथियार है। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम कार्रवाई के लिए रवाना हुई। टीम ने गोलाकुआं क्षेत्र में पहुंचकर संदिग्ध युवक की घेराबंदी कर धरदबोचा। उसकी तलाशी ली तो 32 बोर की देशी पिस्टल और दो कारतूस बरामद हुए।

आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम लक्ष्मीपुरा वार्ड निवासी राजकुमार पुत्र शिवराज राजपूत होना बताया। मामले में पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर थाने लाई। जहां पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने बताया कि उसके घर में भी एक देशी कट्टा व कारतूस रखा है। जिस पर पुलिस उसे लेकर घर पहुंची। जहां आरोपी के घर में रखी अलमारी से 315 बोर का एक देशी कट्टा व कारतूस जब्त किया गया। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है। आरोपी के पास पिस्टल व कट्‌टा कहां से आया, इस संबंध में जांच कर रही है। आरोपी को पुलिस ने न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *