Fri. Apr 17th, 2026

[ad_1]

जावरा15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जादुई हाथों वाली ब्यूटीशियन बबली ने एक और एचीवमेंट हासिल किया है। देशभर की सबसे प्रेरक 100 महिलाओं में ब्यूटीशियन बबली गंभीर का नाम भी शामिल हो गया है। फॉक्स स्टोरी इंडिया मैगजीन ने गूगल वेरिफाइड समाचार स्रोतों के आधार पर बबली गंभीर का चयन किया है।

बबली ने इस एचीवमेंट पर कहा कि ये अभी शुरुआत हैं लंबी उड़ान अभी बाकी है। प्रत्येक महिला के लिए उन्होंने कहा कि कोई भी अपने आप को कम न समझे सभी के अंदर ईश्वर ने कोई न कोई शक्ति दी है। उन्होंने आगे के लक्ष्य को लेकर कहा कि जो रोती हुई परेशान लड़की व महिला मुझे दिखाई दे, उसकी मदद करना मुझे अच्छा लगता हैं जो मैं करती रहूंगी।

दोनों हाथ कोहनी से भी छोटे

फॉक्स स्टोरी इंडिया मैगजीन ने बबली को 100 प्रेरक महिलाओं की सूची में चयनित होने का इन्फॉर्मेशन मेल भी भेजा है। यह मैगजीन समय-समय पर देशभर के सबसे प्रतिभावान, प्रभावशाली युवा, महिलाओं, बिजनेसमैन आदि की प्रोफाइल प्रकाशित करती है। इस बार के डिजिटल पब्लिकेशन में मैगजीन भारत की 100 प्रेरक महिलाओं की लिस्ट, फोटो प्रोफाइल प्रकाशित कर रही है। इसमें बबली गंभीर का चयन हुआ है।

उनके दोनों हाथ कोहनी से भी छोटे हैं। अंगुलियां भी पूरी तरह विकसित नहीं हैं। उन्होंने ब्यूटीशियन जैसा प्रोफेशन चुना, जिसमें हाथों की सबसे ज्यादा जरूरत व महत्व होता है। उन्होंने अपनी कमतरी को बेहतरी में बदलते हुए ना केवल खुद को स्थापित किया बल्कि कई अन्य युवतियों, महिलाओं को भी ये हुनर सिखाकर स्वरोजगार स्थापित करवाया है। उन्हें भास्कर वुमन अवॉर्ड, राष्ट्रपति के हाथों प्रतिभा पुरस्कार समेत अब तक कई नेशनल व इंटरनेशनल अवॉर्ड मिल चुके हैं। अब उनका नाम देश की 100 प्रेरक महिलाओं में नाम शुमार हो गया है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *