[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Dhar
- The MLA Worshiped The Students By Giving Them Roses; Classes Were Closed 20 Years Ago
धार33 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

शासकीय महाराजा भोज स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सालों बाद शनिवार से एलएलबी की कक्षाएं शुरू हो गई है। पहले दिन विद्यार्थियों को प्रवेश देने के साथ ही शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें अतिथि के रुप में धार विधायक नीना-विक्रम वर्मा, जनभागीदारी अध्यक्ष दीपक बिडकर सहित प्राचार्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत में विधायक वर्मा ने विद्यार्थियों के साथ मिलकर फीता काटकर कक्ष में प्रवेश किया। साथ ही कॉलेज स्टाफ ने विद्यार्थियों को गुलाब भेंटकर उनका स्वागत किया। दीप प्रज्जवलन के साथ ही विधायक वर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमने कभी कल्पना की थी, जो आज पूरी हो रही है। हम चाहते थे कि धार के बच्चे यहीं पर रहकर लॉ की पढ़ाई पूरी करें। हर परिवार इतना सक्षम नहीं होता कि बच्चों को पढ़ने के लिए इंदौर भेज सके। परिवार की परिस्थितियों के चलते कई प्रकार दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। पहले यहां पर लॉ की फैकल्टी के रुप में कक्षाएं संचालित हो रही थी लेकिन बाद में उसे भी बंद कर दिया गया।
विद्यार्थियों के साथ उनके परिजनों की मांग आज पूरी हुई। अब बच्चे धार में रहकर ही पढ़ाई पूरी कर सकेंगे। लॉ की पढ़ाई के बाद बच्चों के पास अपने हाथों में एक हुनर आ जाता हैं, ताकि वे अपना जीवन-यापन कर सके। सही न्याय दिलाने के लिए इसकी शिक्षा आवश्यक होती है।

दरअसल, आदिवासी बाहुल्य जिले में एलएलबी महाविद्यालय की मांग लंबे समय से उठ रही थी। विद्यार्थियों को लॉ की पढाई के लिए इंदौर जाना पड़ता था। 20 साल पहले यहां पर एलएलबी की कक्षाएं शुरु की गई थी। कुछ समय के बाद बार काउंसिल ऑफ इंडिया के मानक पर खरा नहीं उतरने के कारण कक्षाएं बंद कर दी गई थी। जिसके बाद धार विधायक वर्मा पिछले कुछ समय से कक्षाओं की बजाय महाविधालय की शुरुआत करने को लेकर प्रयास कर रही थी, जो गत दिनों पूरा हुआ। पाठ्यक्रम को लेकर दिसंबर 2022 में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय से संबद्धता प्राप्त की गई।
वहीं बार काउंसिल आफ इंडिया के निरीक्षण को सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपरांत विधि महाविद्यालय की स्वीकृति हुई, इसके बाद सत्र 2023-24 के लिए प्रवेश प्रारंभ किया गया। महाविद्यालय की शुरुआत में प्रथम वर्ष के लिए 60 सीटों का आवंटन धार के लिए किया गया, इसमें प्रवेश प्रक्रिया के तहत 49 सीटों पर विद्यार्थियों ने एडमिशन ले लिया हैं। जैसे 11 सीटों के लिए सीएलसी का द्वितीय चरण शुरु हो चुका हैं। संभवत इस माह के अंत तक सभी सीटों पर प्रवेश हो जाएगा। प्रथम कक्षा का निरीक्षण करने के दौरान विधायक ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने की सलाह दी, ताकि धार का नाम प्रदेश स्तर तक रोशन हो सके।
कॉलेज में लगने वाली एलएलबी की कक्षाओं को लेकर प्रबंधक ने तैयारियां एक सप्ताह पहले ही शुरु कर दी थी। महाविद्यालय के लिए घोषणा जरूर हुई हैं लेकिन पहले साल विधि का अपना अलग कोई भवन नहीं हैं, ऐसे में वर्तमान में प्रथम वर्ष की कक्षाएं पीजी कॉलेज के पिछले हिस्से में बने भवन में इसे शुरु कर दिया गया है। साथ ही प्रोफेसरों की नियुक्ति भी शुरु हो चुकी हैं। विधायक वर्मा ने आश्वासन दिया हैं कि कुछ समय बाद भवन के लिए जमीन को चिन्हित होगी। नया भवन भी बनकर तैयार होगा। विद्यार्थियों की कक्षाएं सुबह 11-15 बजे से 4 बजे तक लगेगी।
[ad_2]
Source link
