Fri. Apr 17th, 2026

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Humsafar And Shridham Express Reschedule, Leave The Station Only After Getting The Correct Information

भोपाल23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अगर आप जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन और रानी कमलापति-पुणे एक्सप्रेस से आज यात्रा करने जा रहे हैं, तो जान लीजिए यह दोनों ट्रेने आज रीशेड्यूल हुईं हैं। भोपाल रेल मंडल के प्रवक्ता सूबेदार सिंह ने बताया कि रेल यात्री असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस और 139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करें।

जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस 02.30 घण्टे री-शेड्यूल
हजरत निजामुद्दीन से चलकर जबलपुर जाने वाली गाड़ी संख्या 12191 हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर एक्सप्रेस (श्रीधाम एक्सप्रेस) के आज 15 जुलाई को जबलपुर स्टेशन पर विलम्ब से पहुंचने के कारण आज 15 जुलाई को जबलपुर स्टेशन से शाम 5.45 बजे प्रस्थान कर गंतव्य को जाने वाली गाड़ी संख्या 12192 जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस को 2.30 घंटे री-शेड्यूल किया गया है। यह गाड़ी जबलपुर स्टेशन से रात 8.15 बजे रवाना होगी। इस दौरान यह सभी स्टेशनों पर देरी से पहुंचेगी।

रानी कमलापति-पुणे एक्सप्रेस 4 घंटे री-शेड्यूल
“संत्रागाछी से चलकर रानी कमलापति स्टेशन आने वाली गाड़ी संख्या 22170 संत्रागाछी-रानी कमलापति हमसफर एक्सप्रेस विलंबित होने के कारण 15 जुलाई को गाड़ी संख्या 22172 रानी कमलापति-पुणे हमसफर एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय दोपहर 3.50 बजे से 4 घंटे री-शेड्यूल होकर रानी कमलापति स्टेशन से शाम 7.50 बजे गंतव्य के लिए प्रस्थान करेगी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *