Fri. Apr 17th, 2026

[ad_1]

छतरपुर (मध्य प्रदेश)एक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

विधानसभा निर्वाचन 2023 की तैयारियों को ध्यान में रखकर नियुक्त सेक्टर अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी छतरपुर संदीप जीआर की अध्यक्षता में हुई बैठक में ​​​​​​संबंधित आधिकारी मौजूद रहे। मास्टर ट्रेनर व्योम जार्ज द्वारा कार्यों के संबंध में प्रशिक्षण भी दिया गया, जिसमें ईवीएम से संबंधित प्रोटोकाल के संबंध में बताया गया।

कलेक्टर ने कहा कि सभी मतदान केंद्रों का निरीक्षण एक सप्ताह के अंदर करें तथा मूलभूत सुविधा रैंप, दो दरवारे, खिड़की, पेयजल, टॉयलेट, लाइट, पहुंचमार्ग आदि की जांच कर रिपोर्ट भेजें। उन्होंने कहा ग्राम में पहुंचकर ग्रामवासियों से चर्चा करते हुए संवेदनशील मतदान केन्द्रों का चिह्नांकन करना सुनिश्चित करें। साथ ही 3 से 8 अगस्त 2023 के मध्य ग्राम सभा में मतदाता सूची का वाचन बीएलओ, स्थानीय टीचर, सचिव, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की उपस्थित में कराने के निर्देश दिए गए।

अगर एक परिवार में 6 से अधिक मतदाता है ऐसे परिवारों का सत्यापन सेक्टर ऑफिसर स्वयं करेंगे। इस दौरान सेक्टर ऑफिसरों की शंकाओं का समाधान भी किया गया।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *