[ad_1]
बुरहानपुर17 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

जिले में कभी तेज तो कभी रुक-रुक कर बारिश हो रही है, जिससे नदी नालों में पानी जमा हो गया है। बाढ़ के हालात न बने, इसके लिए व्यवस्थाएं की जा रही हैं। बाढ़ नियंत्रण की व्यवस्थाओं को जुटाने के लिए अफसरों द्वारा बैठक भी की जा रही है।
शनिवार को अपर कलेक्टर सीएल सिंगाड़े ने कलेक्टर कार्यालय में जिले के अफसरों की बैठक ली। जिसमें बाढ़ की स्थिति से निपटने को लेकर चर्चा की गई। हालांकि अभी कहीं भी बाढ़ के हालात नहीं बने हैं, लेकिन प्रशासन पहले से ही तैयारियों में जुटा हुआ है। अफसरों को मुस्तैद रहने, बाढ़ की स्थिति पर नजर रखने को कहा गया है।
बाढ़ आपदा की सूचना तुरंत दें- कलेक्टर
कलेक्टर भव्या मित्तल ने वर्षा ऋतु के दौरान आपदा, बाढ़ के लिए नियंत्रण कक्ष की स्थापना की है। कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग कोमल उइके ने बताया जिले में वर्षा ऋतु में बाढ़ नियंत्रण और सूचनाओं के आदान-प्रदान कार्रवाई के लिए सहायक यंत्री प्रभारियों की ड्यूटी लगाई गई है। बाढ़ संबंधी जानकारी देने के लिए अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग बुरहानपुर राकेश कुमार सोनी मो.नं. 94257-52668, अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग उपसंभाग नेपानगर सुमीत पाटीदार मो.नं. 93998-52019, सहायक मानचित्र डोंगर सिंह मुजाल्दा मो.नं. 98268-33703 और 07325-242084 पर संपर्क किया जा सकता है। कलेक्टर द्वारा आमजन से अपील की गई है कि आपदा संबंधी सूचना तत्काल दिए गए नंबरों पर दें।
[ad_2]
Source link
