Fri. Apr 17th, 2026

[ad_1]

बुरहानपुर (म.प्र.)20 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जिले में पिछले कुछ दिनों से कभी तेज तो कभी रुक-रुककर बारिश हो रही है। इसके कारण नदी-नालों में लबालब पानी भर गया है। ताप्ती नदी का जल स्तर कम ज्यादा हो रहा है। सुरक्षा की दृष्टि से जिला प्रशासन ने ताप्ती नदी के घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था लगाई है। वहीं उतावली नदी में भी बारिश का पानी लबालब भर गया है।

शुक्रवार दोपहर में पहाड़ी क्षेत्रों में हुई तेज बारिश से नदी-नाले उफान पर आ गए। मगरूल व गार बलड़ी के बीच उतावली नदी में बाढ़ आने से नदी पर बना स्टाप डैम पानी से भर गया है। डेम के ऊपर से झरने के रूप में पानी बह निकला। तेज बारिश के चलते नदी-नालों में पानी बह निकला। वहीं उतावली नदी व दूधमली नदी में बाढ़ आ गई। ग्रामीण व पर्यटक डेम पर झरना देखने पहुंचे। वहीं कुछ लोग जान जोखिम में डालकर मछली पकड़ने पहुंचे थे।

जिले में अब तक 359.8 मिमी वर्षा दर्ज

सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख के अनुसार 13 जुलाई को बुरहानपुर तहसील में 11.0 मिमी वर्षा, नेपानगर तहसील में 19.0 मिमी वर्षा, खकनार तहसील में 20.0 मि.मी.वर्षा दर्ज की गई है। इस प्रकार कुल अब तक जिले में 359.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई। जबकि गत वर्ष इस अवधि में 366.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *