Fri. Apr 17th, 2026

[ad_1]

दतिया3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दतिया में 2 बहनों के साथ दुष्कर्म और छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। स्कूल से लौटते वक्त उनके साथ यह वारदात अंजाम दी गई। मामला जिले के उनाव थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक नाबालिग लड़की (17) और उसकी बड़ी बहन (19) शुक्रवार दोपहर 2 की घटना है, जब दोनों बहने स्कूल से घर लौट रही थी। उसी समय 4 आरोपी वहां आ गए। दोनों बहनों को रामकिशोर यादव के घर में ले गए। वहां नाबालिग के साथ छेड़छाड़ की। जबकि बड़ी बहन के साथ चारों आरोपियों ने बारी-बारी दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपियों ने दोनों बहनो को वहां से जाने दिया। घर जाने के बाद युवती ने फांसी लगाने की कोशिश की। जबकि समय रहते परिजनों ने उसे देख लिया और उसकी जान बचा ली। इसके बाद परिजन युवती को इलाज के लिए झांसी ले गए। यहां एक निजी अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया है। इसके बाद किशोरी ने घर में अपने परिजनों को पूरी घटना बताई।

इसके बाद परिजन ने उनाव थाना में चारों आरोपियों के खिला‌फ केस दर्ज कराया। दोनों बहनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी ध्रुव राय, अमन यादव, आदित्य यादव, विक्की साहू के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया।

केस दर्ज नहीं किया तो परिजनों ने थाने का घेराव किया

घटना की जानकारी लगते ही परिजन थाने पहुंचे। पुलिस ने तुरंत कार्यवाही नहीं की तो परिजनों ने सैकड़ों लोगों की भीड़ के साथ रात करीब साढ़े 9 बजे थाने का घेराव कर दिया। इसके बाद पुलिस ने 4 आरोपियो के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने घटना में शामिल ध्रुव राय और आदित्य यादव को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे पुलिस चल रही है।

युवती की हालत गंभीर

घटना के बाद बड़ी बहन ने सुसाइड करने की कोशिश की। युवती फिलहाल झांसी के निजी अस्पताल में भर्ती है। बताया गया है कि उसकी हालत गंभीर है। उसे आईसीयू वार्ड में शिफ्ट किया गया है। वह फिलहाल कुछ भी बोल पाने की स्थिति में नहीं हैं।

महिला इंस्पेक्टर और SDOP कर रहे मामले की जांच

वहीं, घटना को लेकर दतिया एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। भांडेर SDOP और महिला इंस्पेक्टर को मौके पर भेजकर जांच कराई जा रही है। अस्पताल में भर्ती छात्रा की भी निगरानी की जा रही है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *