Fri. Apr 17th, 2026

[ad_1]

भोपाल32 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारत भवन में एकाग्र फिल्म महोत्सव चल रहा है। यहां आप फिल्म ‘अंतरमहल’ देख सकते हैं। इसके अलावा रवींद्र भवन में मध्य प्रदेश नाट्य विद्यालय के दसवें सत्र समाप्ति के मौके पर नाटक ‘आदि विक्रमादित्य’ की प्रस्तुति होगी। इसके अलावा मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय में सावन के गीत कार्यक्रम शाम 6:30 बजे होगी। वहीं ‘लिखन्दरा ‘ चित्र प्रदर्शनी भी जनजातीय संग्रहालय में चल रही है। इसमें भील समुदाय की चित्रकार संगीता ताहेड़ के चित्रों की प्रदर्शनी लगी है। कहां बिजली गुल रहेगी।

कहां ट्रैफिक बाधित रहेगा? ऐसे ही सवालों के जवाब जानने के लिए पढ़िए भोपाल टुडे….

सुविधाएं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं

ट्रैफिक डायवर्ट (कोलार)

  • कोलार सिक्स लेन निर्माण के लिए डी-मार्ट चौराहा से बीमा कुंज-सर्वधर्म पुलिया, चूना भट्टी, कोलार गेस्ट हाउस तिराहे तक ट्रैफिक बंद है।
  • यह अगले 1 महीने तक बंद रखा जाएगा। कोलार गेस्ट हाउस तिराहे से डी-मार्ट चौराहा तक एक ही ओर की रोड पर ट्रैफिक चालू रहेगा।

जनजातीय संग्रहालय

  • नृत्य और गायन की प्रस्तुति ‘सावन के गीत मालवी बोली’ शाम 6:30 बजे होगी। यहां प्रवेश निशुल्क रहेगा।

भारत भवन

  • एकाग्र फिल्म महोत्सव में आज फिल्म ‘अंतरमहल’ का प्रदर्शन शाम 7 बजे किया जाएगा।
  • इस तीन दिवसीय फिल्म महोत्सव में प्रवेश निशुल्क रहेगा।

रवींद्र भवन ‘

  • मध्य प्रदेश नाट्य विद्यालय के 10वें सत्र समाप्ति के मौके पर नाटक ‘आदि विक्रमादित्य’ की प्रस्तुति होगी।
  • शाम 7 बजे होने वाली इस प्रस्तुति में प्रवेश निशुल्क रहेगा।

जनजातीय संग्रहालय

  • मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय में ‘लिखन्दरा ‘ चित्र प्रदर्शनी चल रही है।
  • इसमें भील समुदाय की चित्रकार संगीता ताहेड़ के चित्रों की प्रदर्शनी लगी है। प्रवेश निशुल्क है।

लेक्चरर भर्ती

  • एमपीपीएससी ने आयुष विभाग के दो और विषयों में लेक्चरर भर्ती के नोटिफिकेशन जारी किए हैं।
  • द्रव्यगुण और क्रिया शरीर विषय में 9 पदों की वैकेंसी हैं। इसमें द्रव्यगुण के 4 व क्रिया शरीर के 5 पद हैं।
  • आवेदन 18 अगस्त से 17 सितंबर तक ऑनलाइन जमा होंगे।

आपके काम की जरूरी लिंक्स

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *