Fri. Apr 17th, 2026

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • The Guard Who Was Imprisoned By The Dacoits For Half An Hour In Indore Told The Whole Story Of The Incident…

इंदौर11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इंदौर के चंदन नगर इलाके में स्थित प्रेरणा सदन फाउंडेशन के गार्ड ने गुरुवार रात चड्‌डी-बनियान गैंग द्वारा की गई वारदात के बारे में पूरे घटनाक्रम का सिलसिलेवार ब्योरा दिया है। गार्ड दिनेश प्रजापत को डकैत गैंग ने करीब आधे घंटे तक बंधक बनाकर रखा था। गार्ड के अनुसार डकैतों की बोली बिल्कुल अलग थी। ऐसा लग रहा था कि वे कोड वर्ड में बात कर रहे हैं। पढ़िए एक दिन पहले एक साथ आधा दर्जन स्थानों पर वारदात करने वाली डकैत गैंग के बारे में गार्ड ने क्या बताया…

पहले यहां पूरे घटनाक्रम के बारे में जान लीजिए...

धार रोड पर चड्डी-बनियान गैंग ने एक दिन पहले एक साथ आधा दर्जन स्थानों को निशाना बनाया है। बदमाश सोने-चांदी के जेवर और नकदी लेकर फरार हुए हैं। बदमाशों ने फाउंडेशन और हाई लिंक सिटी सहित कई इलाकों में वारदात को अंजाम दिया। शुरुआत में पुलिस इस तरह की वारदात से इनकार करती रही लेकिन इलाके के सीसीटीवी में चड्‌डी-बनियान गैंग का मूवमेंट मिलने के बाद पुलिस ने चोरी का केस दर्ज किया। पुलिस के मुताबिक डकैत खेतों के रास्ते पहुंचे थे। धर पकड़ के लिए अलग अलग टीमें बनाकर लगाई गई है।

ईसाई समाज के प्रेरणा सदन फाउंडेशन के गार्ड दिनेश प्रजापत।स

ईसाई समाज के प्रेरणा सदन फाउंडेशन के गार्ड दिनेश प्रजापत।स

अब पढ़िए गार्ड की जुबानी वारदात की पूरी कहानी…

ईसाई समाज के प्रेरणा सदन फाउंडेशन के गार्ड दिनेश प्रजापत ने बताया, मैं कुर्सी पर बैठा था। तभी अचानक से चड्डी-बनियान पहने और मुंह पर गमछा लपेटे हुए दस से ज्यादा डकैत एक के बाद एक अंदर आ गए। यहां एक डॉग भी पाला हुआ है, लेकिन बारिश के चलते वो गार्ड रूम में ही था। इसके कारण उसे भी डकैतों के आने की भनक नहीं लगी। डकैत गार्डन की तरफ की दीवार फांद कर गेट से अंदर आए थे। उन्होंने अचानक आकर मुझे पकड़ लिया। मेरे हाथ से मोबाइल छुड़ा लिया और चेहरे पर कपड़ा डाल दिया। इसके बाद एक डकैत मुझे डंडे से मारने लगा और जान से मार देने की धमकी दी।

गार्ड को बंधक बनाकर उससे कैश के बारे में पूछते चड्डी-बनियान गैंग के सदस्य।

गार्ड को बंधक बनाकर उससे कैश के बारे में पूछते चड्डी-बनियान गैंग के सदस्य।

अलग थी डकैतों की बोली, लगा जैसे कोड वर्ड में बात कर रहे हैं

गार्ड के अनुसार डकैत अलग ही तरह की बोली में आपस में बात कर रहे थे। ऐसा लग रहा था जैसे वो कोड वर्ड में बोल रहे थे। बाद में एक डकैत अचानक हिंदी में अपने साथियों से बोला कि इसे मार देते हैं। तब दूसरे ने कहा नहीं यह सब बताएगा। इसके बाद मुझसे पूछा कि कैश कहां रखा रहता है।

मैंने कह दिया कि यह प्रार्थना सेंटर है। यहां रुपए नहीं रहते। समाज से जुड़े लोग यहां अलग-अलग कमरों में रहते हैं। इसके बाद कुछ डकैत मेरे पास रुक गए। बाकी जाकर अलग-अलग कमरों की तलाशी लेने लेगे। थोड़ी देर बाद वे आरती और सोफिया के कमरों से उनके सोने के ईयर रिंग लेकर नीचे आ गए। इ

सके बाद वह फिर से कैश के बारे में पूछने लगे। मैंने फिर कहा कि यहां कैश नहीं रहता। इसके बाद उन्होंने मेन गेट को खोला। हाइड्रोलिक सिस्टम लगा होने से गेट की जोर से आवाज आई। आवाज सुनकर अन्य कमरों में सो रहे लोग जाग गए। उनके उठने की आवाज आने और कमरों की लाइट जलती देख डकैत वापस खेतों के रास्ते भाग गए।

चंदन नगर इलाके में स्थित प्रेरणा सदन फाउंडेशन जहां डकैतों ने गार्ड को बंधक बनाकर वारदात को अंजाम दिया।

चंदन नगर इलाके में स्थित प्रेरणा सदन फाउंडेशन जहां डकैतों ने गार्ड को बंधक बनाकर वारदात को अंजाम दिया।

डॉग को कमरे में रखा बंद
गार्ड दिनेश ने बताया कि उसके पास बंदूक भी रहती है। लेकिन कुछ दिन से बंदूक के बिना ही ड्यूटी कर रहा था। इतना ही नहीं फाउंडेशन में सुरक्षा के लिए डॉग भी है। लेकिन बारिश की वजह से उसे कमरे में रखा गया। बदमाशों ने अपने शरीर पर कीचड़ भी लगाया था और गमछे से चेहरा छिपा रखा था।

दो किलोमीटर के एरिया में फेंका मोबाइल
पुलिस के मुताबिक डकैत खेत के रास्ते ही भागे हैं। उन्होंने गार्ड से छीना हुआ मोबाइल रास्ते में स्विच ऑफ कर फेंक दिया। पुलिस ने इस मामले में मोबाइल की लोकेशन निकाली। जो दो किलोमीटर के एरिया में ही मिली। बताया जा रहा है कि इस गैंग ने बेटमा टोल के पहले भी वारदात की है। रात के अंधेरे में तेज बारिश के चलते चड्‌डी-बनियान गैंग की भनक किसी को नहीं लगी।

हाई लिंक सिटी में अभी 50 घर, कई के दरवाजे टटोले
चड्‌डी-बनियान गैंग ने हाई लिंक सिटी में भरत बैरागी के घर भी वारदात को अंजाम दिया। कॉलोनी में लगे सीसीटीवी में गैंग के फुटेज मिले हैं। इसमें वह लोगों के घरों के लॉक और दरवाजे टटोलते दिख रहे हैं। गैंग ने सिर्फ उन घरों को निशाना बनाने का प्रयास किया जिनमें ताले लगे थे। पुलिस यहां के फुटेज भी अपने साथ ले गई है।

गार्ड्स के पास डंडे तक नहीं
हाई लिंक सिटी में रहने वाले रेडिमेड गारमेंट फैक्ट्री के मालिक कमल शर्मा ने बताया कि तीन माह पहले उनके घर में चोरी हुई थी। चोरों ने घर से दो लाख कैश और चार से पांच लाख रुपए की ज्वेलरी से भरा बैग चुराया था। उस समय चोर खेत के रास्ते से बाउंड्री वाल कूदकर अंदर आए थे। चोरों का कॉलोनी के गार्ड्स से सामना भी हुआ।

उन्होंने शोर भी मचाया। लेकिन चोरों को कोई नहीं पकड़ पाया। कमल शर्मा बताते हैं कि पुलिस ने इस मामले में चोरों को ट्रेस भी किया। जिनकी लोकेशन हरियाणा में आई। लेकिन पुलिस आरोपियों को नही पकड़ पाई। कमल शर्मा ने बताया कि हाईलिंक सिटी के गार्ड के पास उस समय डंडे भी नहीं थे। उन्होंने मामले की शिकायत भी की। लेकिन कुछ नही हुआ। बाद में खुद के पास से डंडे लाकर चौकीदारों को दिए।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *