Fri. Apr 17th, 2026

[ad_1]

ग्वालियर2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
हाथ में गोली लगने से घायल नवविवाहिता - Dainik Bhaskar

हाथ में गोली लगने से घायल नवविवाहिता

ग्वालियर में लगातार हो रही दहेज प्रताडऩा व घरेलू हिंसा से प्रताड़ित नवविवाहिता ने जब पति से ससुराल जाने से इनकार किया तो नाराज पति व ननदोई ने गोली मार दी। समय रहते नवविवाहिता ने झुककर बचने का प्रयास किया तो गोली सीने में न लगते हुए उसके हाथ में जा लगी। घटना के बाद आरोपी पति व ननदोई मौका पाकर फरार हो गए। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद घायल नवविवाहिता को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराकर आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के घरों पर दबिश दी तो आरोपी अपने घर से फरार मिले हैं।

यह है पूरा मामला

ग्वालियर के घाटीगांव थाना क्षेत्र के धुआं रोड पुल का पुरा में रहने वाली 25 वर्षीय नवविवाहिता सलोनी की शादी चार साल पहले 2020 में लालौर मुरैना निवासी विष्णु जाटव से हुई थी। शादी के एक साल बाद ही विष्णु सलोनी को दहेज के लिए परेशान कर मारपीट करता था, जिससे तंग आकर सलोनी ने महिला थाने में घरेलू हिंसा व दहेज एक्ट का मामला दर्ज कराया था और मायके में रह रही थी। कुछ दिन पहले विष्णु उसे लेने आया था तो उसने साथ जाने से साफ इनकार कर दिया। बीती रात करीब दस बजे सलोनी व उसका भाई घर पर था। तभी गेट खटखटाने की आवाज हुई तो सलोनी गेट खोलने दरवाजे पर पहुंची।

दरवाजा खोलते ही अंदर आए

जैसे ही सलोनी ने गेट खोला तो विष्णु व उसके ननदोई रवि जाटव अंदर घुस आए और आते ही विष्णु ने कमर से कट्टा निकाला और उसके सीने पर गोली दागी, पति को कट्टा निकालते और गोली चलाते देखकर खुद को बचाने के लिए सलोनी मुड़ी तो गोली उसके हाथ में लगी। गोली मारने के बाद आरोपी पति और ननदोई वहां से भाग निकले। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को 108 एम्बुलेंस की मदद से उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

आरोपी घर से फरार

पुलिस ने घायल सलोनी की शिकायत पर पति व ननदोई पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। वहीं उनके घरों पर दबिश दी, लेकिन आरोपी अपने घरों से फरार मिले है।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

एसडीओपी संतोष पटेल का कहना है कि घाटीगांव थाना अंतर्गत एक महिला के ऊपर हथियार से फायरिंग करने की घटना सामने आई है। हाथ में गोली लगने से महिला घायल हो गई है जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दी लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है, वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। साथ ही आरोपियों की तलाश की जा रही है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *