Fri. Apr 17th, 2026

[ad_1]

ग्वालियर29 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ग्वालियर में जमीन के सौदे का झांसा देकर एक प्रॉपर्टी कारोबारी को तीन ठगों ने 25 लाख रुपए की चपत लग दी। घटना का पता उस समय चला जब ठगों ने अनुबंधित जमीन का सौदा किसी और को कर दिया, जब इसका पता पीड़ित को चला तो उसने विरोध किया और अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने पैसे लौटाने से इनकार कर दिया। ठगी का शिकार पीड़ित थाने पहुंचा और मामले की शिकायत की। पुलिस ने की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

ग्वालियर के मुरार थाना क्षेत्र के खुरैरी गांव में रहने दुर्गेश मण्डेलिया पेशे से एक प्रॉपर्टी कारोबारी है और वर्ष 2021 में उसने नारायणी देवी व उसके परिजनों से साढ़े चार बीघा जमीन का सौदा 65 लाख रुपए बीघा के हिसाब से तय किया था। जमीन का अनुबंध कर उन्होंने सभी की जमीन की रजिस्ट्री करा ली थी, सिर्फ नारायणी देवी मण्डेलिया के हिस्से की जमीन की रजिस्ट्री होना शेष रह गई थी। सौदा तय होते समय नारायणी देवी ने भी 25 लाख रुपए एडवांस लिया था। कुछ समय पहले उन्हें पता चला कि जिस जमीन का उनसे अनुबंध है उसे नारायणी देवी के नाती भोलाराम और पंकज मण्डेलिया ने किसी और को बेच दिया है। इसका पता चलते ही उन्होंने विरोध किया और अपने पैसे वापस मांगे तो पहले वह आजकल की कहकर टरकाते रहे और फिर पैसे लौटाने से इनकार कर दिया। ठगी का शिकार पीड़ित थाने पहुंचा और मामले की शिकायत की। पुलिस ने उनकी शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

नाती ने करा ली थी पावर ऑफ अटॉर्नी

पीड़ित ने पड़ताल की तो पता चला कि जमीन का सौदा नारायणी देवी के नाती भोलाराम ने किया है और उसने नारायणी देवी से पावर ऑफ अटॉर्नी बनवा ली थी। मामले में पुलिस नारायणी देवी, भोलाराम और पंकज के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

सीएसपी विजय भदौरिया ने बताया कि पीड़ित की शिकायत की जांच के बाद महिला सहित तीन के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *