Fri. Apr 17th, 2026

[ad_1]

भोपाल4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

हर किसी की नगर सिर्फ स्क्रीन पर थी। हर कोई चंद्रयान-3 को सफलतापूर्वक लॉन्च होते देखने के लिए बैताब था। जैसे ही चंद्रयान-3 लॉन्च हुआ सबके चेहरे खिल उठे। कुछ इस तरह का नजारा शुक्रवार को शहर के रीजनल साइंस सेंटर में देखने को मिला। मौका था जहां श्री हरिकोटा से छोड़े गए चंद्रयान-3 की उड़ान को देखने और उसकी कार्यप्रणाली को समझने का, यहां इसरो द्वारा चंद्रयान-3 के सफल प्रक्षेपण का सीधा प्रसारण दिखाया गया। जिसे देखने के लिए सैकड़ों बच्चों ने अपनी उपस्थित दर्ज कराई। साथ ही एक वैज्ञानिक बनने का सपना भी संजोया। इन बच्चों को जागरूक करने के लिए केंद्र के परिसर में चंद्रयान-3 का स्केल माडल भी तैयार किया गया।

मॉडल के बारे में जानकारी देते सेंटर के अधिकारी।

मॉडल के बारे में जानकारी देते सेंटर के अधिकारी।

आप भी जान सकते हैं चंद्रयान के बारे में
साइंस सेंटर के क्यूरेटर व प्रोजेक्ट को-ऑर्डिनेटर साकेत सिंह कौरव ने बताया कि चंद्रयान-3 की लाइव लॉन्चिंग को देखने के लिए सेंटर में कई स्कूल के छात्र मौजूद रहे। हमने चंद्रयान तीन का मॉडल को उसको डिस्प्ले किया है। उसका उद्देश्य यह है कि इस अभियान के बारे के जानकारी पहुंचा सकें, इससे बच्चों में जिज्ञासा जगा सकें। इसके अलावा हमने एक डिस्प्ले भी तैयार किया है, उसमें चंद्रयान से जुड़ी जानकारियां हैं। इसमें चंद्रयान के कई रॉकेट्स के बारे में सभी जानकारियां मौजूद हैं। हम इस अभियान के माध्यम से एक नई चीज शुरू की है। चंद्रयान-3 जब तक यह चांद पर उतर नहीं जाएगा, तब तक हम पब्लिक और छात्रों के लिए ऑन डिमांड मॉडल के मध्यम से यहां चंद्रयान और भारत की चांद से संबंधित सभी यात्राओं के बारे में जानकारी देंगे। बता दें कि अभी तक तय तारीख के अनुसार चंद्रयान 3, अगस्त 23 को चांद पर उतरेगा।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *