[ad_1]
भोपाल3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

परिवहन आयुक्त संजय कुमार झा व कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर प्रभारी आरटीओ रंजना कुश्वाह द्वारा शुक्रवार 2 दर्जन से अधिक स्कूल बसों व वेन की चैकिंग की गई। जिसमें बिना परमिट चलती हुई पाई जाने पर कुल 4 बसों को ज़ब्त कर क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय भेजा गया। चेकिंग से परेशान स्कूल बसों व वेनों के चालक वाहनों को वापस मोड़ते हुए भी दिखे। बसों की जांच के दौरान गांधी नगर स्थित फादर एंजेल स्कूल, ग्रेट महावीर स्कूल , रुक्मिणी देवी स्कूल, हौली क्रॉस स्कूल के बसों की जांच की गई।
यह पाई गईं कमियां
जांच के दौरान 4 बजे बिना परमिट के चलती हुई पाई गई जिनके विरुद्ध 56 हजार से अधिक की राशि का अर्थ दंड भी वसूल किया गया। इस दौरान आरटीओ उड़नदस्ता को स्कूल व वेनों के चालक खाकी वर्दी पहनने नहीं मिले। साथ ही बसों में लगे फर्स्ट एड बाक्स भी नहीं मिले। आरटीओ उड़नदस्ता ने सभी को मोटर व्हीकल एक्ट व सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन का पालन करने की चेतावनी दी। परिवहन अधिकारियों ने बताया कि अब निरंतर स्कूल वाहनों का चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। मोटर नियमों का पालन नहीं करने वाली बसों व वेनों को जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
[ad_2]
Source link
