[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Gwalior
- Left A Suicide Note Before Suicide, Wrote Papa Mummy I Am Sorry, I Could Never Give You Happiness
ग्वालियरएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

नाबालिग छात्र के शव का चेकअप करते डॉक्टर
ग्वालियर किले से लोगो की गिरकर हुई मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसा ही एक मामला देखने में सामने आए हैं, जहां एक नाबालिग छात्र ने एक तरफा प्यार में किले से कूदकर अपनी जान दे दी। शव पड़े होने की सूचना किले की तलहटी में घूम रहे एक व्यक्ति ने तत्काल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर जा पहुंचा जहां मृतक के शव को पीएम के लिए भेज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वही पुलिस को नाबालिग के शव के पास एक सुसाइड नोट भी मिला है। मृतक नाबालिग ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि पुलिस उसकी मौत का जिम्मेदार किसी को भी न ठहराए उसने अपनी इच्छा से सुसाइड किया है।
यह है पूरा मामला
ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना सीएसपी संदीप मालवीय ने बताया है कि केले की तलहटी में घूम रहे कुछ राहगीरों ने फोन पर एक नाबालिग युवक का शव पड़े होने की सूचना दी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचा था जांच के लिए भेज दिया है। नाबालिग के शव के पास एक सुसाइड नोट भी मिला है, सुसाइड नोट में नाबालिक में लिखा है कि पुलिस उसकी मौत का जिम्मेदार किसी को भी ना ठहराए उसने अपनी इच्छा से आत्महत्या की है , पुलिस ने सुसाइड नोट को जमकर जांच के लिए भेज दिया है।
घर से कोचिंग के लिए निकला था
बता दें कि मृतक नाबालिग छात्र की पहचान 17 वर्षीय अनिकेत पटेल पुत्र धर्मेंद्र सिंह पटेल निवासी गोशपुरा में रहने वाले के रूप में हुई है, पुलिस पड़ताल में पता चला है कि मृतक छात्र अनिकेत शाम के समय कोचिंग जाने के लिए घर से निकला था। लेकिन कोचिंग खत्म होने के बाद भी जब काफी देर तक घर नहीं पहुंचा तो उसके परिवार काफी तलाश किया लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चल सका। फिलहाल पुलिस ने मृतक नाबालिग के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।
यह लिखा सुसाइड नोट में नाबालिग ने
मृतक नाबालिक छात्र ने सुसाइड करने से पहले अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि सॉरी मम्मी सॉरी डैडी में आपको कभी खुशियां नहीं दे पाया। मार्क्स में ना खेल में ना शरीर में सिर्फ आप लोगों को दुखी किया और तृप्ति को मैं कभी परेशान नहीं करता था ही प्यार करना आता था मुझे माफ कर देना मैं अब जीना नहीं चाहता हूं अगर में जिंदा रहा तो आपको दुखी करने के अलावा कुछ नहीं करूंगा और अनुज मेरा एक काम कर दियो ये मेरी आखिरी विनती है, तुझे मैंने एक बात झूठ बताई कि मुस्कान मेरी गर्लफ्रेंड है वह नहीं है लेकिन मैं उससे बहुत प्यार करता हूं उससे एक बार जाके पूछ लियो कि अगर मैं उसे प्रपोज करता तो वो हा करती या ना और पुलिस वालों के लिए कृपया करके मेरी मौत का दोषी किसी को भी ना ठहराया पाए किसी से भी ना हो और वे पुलिस वाली लाइन आप पढ़ने के बाद काट देना प्लीज बस ये विनती मान लीजिए।
[ad_2]
Source link
