[ad_1]
भोपालएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

राज्य शिक्षा केन्द्र , स्कूल शिक्षा विभाग ने आज कक्षा 5वीं और 8वीं बोर्ड पैटर्न के री-एग्जाम का रिजल्ट शुक्रवार को घोषित किया है। ऑन लाइन परिणाम घोषित करते हुए संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र धनराजू एस ने कहा कि प्रदेश में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा व्यवस्था देने की और आगे बढ़ने के लिए कक्षा पांचवी एवं आठवीं की बोर्ड पैटर्न परीक्षाएं ली गई हैं। हमारा प्रयास बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा देना एवं सीखने के लिए अवसर प्रदान करना है।
3,61,161 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए
इस री-एग्जाम की परीक्षाओं में शामिल 4,59,729 विद्यार्थियों में से 3,61,161 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। जिनमें से कक्षा 5वीं के शामिल 2,06,487 विद्यार्थियों में से 1,66,750 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। वहीं कक्षा 8वीं के शामिल 2,53,242 विद्यार्थियों में से 1,94,411 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। उल्लेखनीय है कि पूर्व में आयोजित वार्षिक परीक्षाओं में लगभग 24 लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे।
इन लिंक्स पर क्लिक कर देख सकते हैं रिजल्ट
- https://rskmp.in/BoardExam/Result/StudentResult.aspx
- http://rskmp1.in/BoardExam/Result/StudentResult.aspx
- https://shorturl.at/jkrCU
- https://shorturl.at/owY14
[ad_2]
Source link
