Fri. Apr 17th, 2026

[ad_1]

नंदकिशोर पंचाली. इंदौर12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इंदौर लोहा व्यापारी एसोसिएशन द्वारा शनिवार 15 जुलाई को लोहा व्यापारियों एवं लोहा दलालों का मिलन समारोह इल्वा स्कूल स्नेह नगर में शाम 5 से आयोजित किया जाएगा। अध्यक्ष अमीर इंजीनियरवाला और मानद मंत्री नंदकिशोर पंचाली ने बताया इस अवसर पर संगीत निशा व सहभोजन की व्यवस्था की गई है।

पंचोली ने बताया कोविड के बाद पहली बार यह आयोजन हो रहा है। इसलिए एसोसिएशन के सदस्यों में इस कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साह है। सबसे मजेदार बात यह है कि पारिवारिक कार्यक्रम होने के कारण इसमें आयोजित संगीत निशा में एसोसिएशन के सदस्य ही गीत-संगीत प्रस्तुत करेंगे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *