Fri. Apr 17th, 2026

[ad_1]

छतरपुर (मध्य प्रदेश)41 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

छतरपुर शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के चेतगिरी कालोनी इलाके में चोरी का मामला सामने आया है। जहां बस स्टैंड पर बुक स्टॉल संचालित करने वाले रामू सिंधी के चेतगिरी कालोनी स्थित घर में घुसकर चोर तकरीब 20 लाख से ज्यादा की संपत्ति चोरी कर ले गए।

बता दें कि स्वास्थ्य खराब चलने के कारण रामू सिंधी को उनकी पत्नी ने अस्पताल में भर्ती कराया है। पति की देखभाल में पत्नी भी ज्यादातर वक्त अस्पताल में रहती हैं। इसी का फायदा उठाकर चोर उनके घर में घुस पड़े और बेटे की शादी के लिए खरीदे गए करीब 30 तोला सोने के जेवरात कपड़े आदि चोर ले उड़े।

बता दें कि रामू सिंधी की बेटी अमेरिका में और बेटा बैंगलोर में जॉब करता है। घटना और मामले की जानकारी मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना और मामले की जांच में जुट गई है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *