[ad_1]
नीमच21 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

आगामी त्यौहारों के मद्देनजर नीमच कलेक्टर कार्यालय स्थित सभा कक्ष में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता नीमच कलेक्टर दिनेश जैन ने की।
इस दौरान उन्होंने बताया कि आगामी हरियाली अमावस्या, मोहर्रम, गणेश चतुर्थी, जन्माष्टमी, रक्षाबंधन स्वतंत्रता दिवस, डोल ग्यारस त्योहारों को ध्यान में रखते हुए यह बैठक आयोजित की है। जिसमें सभी प्रतिनिधि उपस्थित रहे। जिन्होंने आगामी सभी त्यौहार भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में हर्षोल्लास के साथ मनाने की बात कही।
वहीं पुलिस प्रशासन भी त्योहारों के मद्देनजर अपनी तैयारियां कर रहा है ताकि सभी त्यौहार अच्छे से मनाए जा सके। उन्होंने कहा कि प्रतिस्पर्धी होने के बजाय हमें अपने त्यौहार शांतिपूर्वक, सुव्यवस्थित तरीके से मनाना चाहिए। बैठक में कलेक्टर दिनेश जैन के साथ एडीएम नेहा मीणा एडिशनल एसपी सुंदर सिंह करे, संयुक्त कलेक्टर सृजन वर्मा, एसडीएम ममता खेड़े, पीएसपी फूलती परत से डीएसपी विमलेश स्कूल के एसडीओपी मनासा यशस्वी शिंदे वैशाली सहित पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी व जिला स्तरीय शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

[ad_2]
Source link
