[ad_1]
मुरैना6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

मुरैना में एक युवक का शव रेलवे स्टेशन के पास ट्रक के बगल में पड़ा मिला। स्टेशन रोड थाना पुलिस ने जब देखा तो युवक के गले में सफेद गमछा लपटा हुआ था। पुलिस ने शव का पीएम करा दिया है। घटना शुक्रवार सुबह की है।
बता दें कि, युवक राजेश शर्मा पुत्र विशाल शर्मा, उम्र 40 वर्ष, शहर के गणेशपुरा कॉलोनी का रहने वाला था। वह शराब का आदी था तथा दिन रात शराब के नशे में डूबा रहता था। शुक्रवार की सुबह उसका शव रेलवे स्टेशन के पास मौजूद रेलवे ट्रैक के बगल में पड़ा मिला। मृतक के हाथ और पैर में गंभीर घाव थे। देखने से स्पष्ट पता होता है कि वह ट्रेन की चपेट में आ गया था। वही उसके परिजनों का कहना है कि युवक के गले में सफेद गमछा इस बात की तरफ साफ इशारा कर रहा है कि पहले उसकी गला घोंटकर हत्या की गई तथा बाद में उसका शव रेलवे ट्रैक पर डाल दिया गया। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।
[ad_2]
Source link
