[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Datia
- The Relatives Created A Ruckus In The SP Office, Alleging That Jhansi Was Referred After The Death.
दतिया31 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

दतिया में गुरुवार को निजी अस्पताल में इलाज के दौरान गर्भवती महिला की मौत हो गई। हालांकि महिला की डिलीवरी हो चुकी थी और बच्ची पूरी तरह से स्वस्थ है। घटना के बाद पूरे निजी अस्पताल परिसर में हंगामा खड़ा हो गया। डिलीवरी होने के बाद महिला की हालत अचानक से बिगड़ गई। जिसके कुछ देर बाद महिला की मौत हो गई।
परिजनों का आरोप है कि महिला के इलाज के नाम पर अस्पताल प्रबंधन ने पैसे लिए। लेकिन समय पर इलाज नहीं किया। यही नहीं मौत हो जाने के बाद परिजनों को गुमराह करने के लिए महिला को निजी एंबुलेंस से झांसी रेफर कर दिया। यहां उसकी मौत की पुष्टि हुई।
कपिल कुकरेजा ने बताया कि 12 जुलाई की शाम करीब 7 बजे उसने अपनी गर्भवती पत्नी को बुंदेलखंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। यहां डॉ राघवेंद्र शर्मा ने उसका इलाज किया और खून की 4 बोतलें लाने के लिए कहा। अगले दिन सुबह डिलीवरी होने के बाद पेशेंट की मौत हो गई। डिलीवरी के दौरान उसने बच्ची को जन्म दिया था, जो पूर्ण रुप से स्वस्थ है। यह महिला की यह दूसरी डिलीवरी है। इससे पहले महिला ने एक बेटी को जन्म दिया था।
पेशेंट की मौत हो जाने के बाद अस्पताल स्टॉफ ने हमें गुमराह किया और रेफर का बहाना करते हुए निजी एंबुलेंस से झांसी रेफर कर दिया।
यहां के नवजीवन हॉस्पिटल में पहुंचने पर डॉक्टरों ने बताया कि आपके पेशेंट की तो करीब 2 घंटे पहले ही मौत हो गई है।
परिजनों ने घेरा एसपी ऑफिस
घटना के अगले दिन शुक्रवार को महिला के परिजन भारी संख्या में सिंधी समाज के लोगों के साथ एसपी ऑफिस पहुंचे। यहां जमकर नारेबाजी की। उन्होंने हॉस्पिटल स्टाफ पर कार्रवाई की मांग की है। एसपी से शिकायत के बाद पुलिस ने परिजनों को कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
[ad_2]
Source link
