[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Ashoknagar
- Memorandum Given In The Case Of Suicide By Father And Daughter In Vidisha: Fed Up With The Harassment Of Dabang, Suicide Was Demanded For Investigation
अशोकनगर43 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

विगत दिनों विदिशा जिले के दुपरिया गांव में पुजारी की बेटी व पुजारी ने आत्महत्या कर लिया था। उक्त मामले में अशोकनगर कलेक्ट्रेट में शुक्रवार को राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के द्वारा मामले की जांच करवाने की मांग का ज्ञापन दिया। जिसमें उन्होंने बताया कि, वहां के एक दबंग के द्वारा उनके लिए प्रताड़ित किया था जिसकी वजह से प्रताड़ना से तंग आकर उन्होंने आत्महत्या कर ली थी।
ब्राह्मण समाज द्वारा कलेक्ट्रेट में मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा गया। जिसमें बताया कि ग्राम दुपरिया जिला विदिशा में आरोपी सुदीप धाकड़ की गुंडागर्दी, छेड़खानी व मारपीट से तंग आकर रक्षा गोस्वामी व उसके पिता पुजारी धीरेंद्र गोस्वामी द्वारा विगत दिवस आत्महत्या कर ली थी।
पर छेड़छाड़ मारपीट व गुंडागर्दी की रिपोर्ट पीड़ित परिवार द्वारा पुलिस थाने में कराने के बाद पुलिस द्वारा घटना से गंभीरता से ना लिए जाने के कारण सुदीप धाकड़ की दहशत से तंग आकर पिता पुत्री ने आत्महत्या करना ली थी। इस घटना की निष्पक्ष जांच की जाए और दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई कराने की मांग की है। साथ ही पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जाए ।
[ad_2]
Source link
