Fri. Apr 17th, 2026

[ad_1]

छतरपुर (मध्य प्रदेश)7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बरसात के मौसम में जिले के नदी क्षेत्रों के आसपास बाढ़ जैसे हालात निर्मित होने लगे हैं। लोगों को तत्काल मदद उपलब्ध कराने जिला होमगार्ड विभाग ने पूर्व तैयारियां सुनिश्चित कर ली है। मानसून का सीजन शुरू होते ही विभाग ने नदी क्षेत्रों में चार-चार जवानों की तैनाती कर दी है। ये जवान संबंधित एसडीएम के निर्देश पर तत्काल प्रभाव से बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंचेंगे। इसके साथ ही जिला मुख्यालय पर भी क्विक रिलीफ टीम यानि क्यूआरटी के 2 दस्ते तैनात किए हैं। 10-10 जवानों के ये दस्ते 24 घंटे अलर्ट मोड पर रखे हैं।

होमगार्ड विभाग के जिला कमांडेंट करण सिंह ने बताया कि हमारे पास आपदा संबंधी सूचनाएं पहुंचाने के लिए व्यक्ति दो तरह से संपर्क कर सकता है या तो भोपाल में स्थापित 1079 कॉल सेंटर पर फोन कर मदद मांगी जा सकती है अथवा जिले में स्थापित किए गए कंट्रोल रूम 07682-248471 पर भी सूचना दी जा सकती है। बचाव कार्य के लिए हमारे पास लोडेड रेस्क्यू वाहन के साथ ही मोटर वोट, नाव, लाइफ जैकेट, आस्का लाइट, हेलमेट, रस्सी, कटर सहित अन्य सामग्री है।

इन स्थानों पर हुई जवानों की तैनाती

होमगार्ड के कमांडेंट करन सिंह ने बताया कि बड़ामलहरा क्षेत्र के बछरावनी में 4 जवान तैनात किए गए हैं। इसी तरह ईशानगर क्षेत्र के धसान और काठन नदी क्षेत्र में भी जवानों की तैनाती की गई है। नोगांव के धसान नदी क्षेत्र, लवकुशनगर के उर्मिल, केल एवं केन नदी क्षेत्र में जवानों की तैनाती की गई है। होमगार्ड ने जिले के 300 ग्रामीणों को भी आपदा बचाव के लिए प्रशिक्षित किया है ताकि आकस्मिक स्थितियों में उनकी मदद ली जा सके।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *