[ad_1]
इंदौर5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

200 करोड़ के बीआरटीएस कॉरिडोर की गुणवत्ता की पोल एक गड्ढे ने खोल दी।
200 करोड़ के बीआरटीएस कॉरिडोर की गुणवत्ता की पोल एक गड्ढे ने खोल दी। बारिश का दौर अभी शुरू ही हुआ है और शहर की मुख्य सड़क की ऐसी हालत होने लगी है। एबी रोड पर सी-21 मॉल के पास सर्विस रोड पर तीन फीट गहरा गड्ढा हो गया। देर शाम निगम की टीम मौके पर पहुंची और गड्ढे को भरना शुरू किया। बताया जा रहा है कि जहां सड़क धंसी है, वहां नर्मदा लाइन का लीकेज था। काम कर गड्ढे को भर दिया था, लेकिन बारिश का पानी भरते ही मिट्टी दबी और डामर भरभराकर नीचे बैठ गया।
एक्सपर्ट – संदीप नारुलकर, इंजीनियर, एसजीएसआईटीएस
गड्ढा होने के तीन कारण हो सकते हैं। पहला यह कि उस जगह पर पूर्व में कोई कुआं या जलस्रोत रहा हो। वह खत्म हो गया हो और उसे भर दिया गया हो। दूसरा कारण यह भी हो सकता है कि वहां आसपास से कोई नाला गुजर रहा हो तो नीचे से मिट्टी बह गई हो और तीसरी संभावना यह है कि लीकेज के कारण भराव किया हो लेकिन मिट्टी फिर से धंस गई हो।
यहां पहले चैंबर का गड्ढा था
“हमने गड्ढे को भरवा दिया है। इससे थोड़ी आगे स्टॉर्म वाटर लाइन का चैंबर बनाने के लिए खुदाई की गई थी। भराव के बाद मिट्टी बैठ गई है। शुक्रवार को इसे पूरी तरह दुरुस्त करवाया जाएगा।”
– राजेंद्र राठौर, प्रभारी, जनकार्य
[ad_2]
Source link
