[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- Neither Jan Shatabdi Nor Intercity, Only Vande Bharat Express Passengers Will Get The Benefit Of 25% Reduction In Fares
भोपाल22 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

रेलवे ने 50 फीसदी से कम ऑक्यूपेंसी वाली (एसी चेयरकार व एग्जीक्यूटिव श्रेणी के कोच वाली) ट्रेनों के किराए में 25% तक की कमी की तो इसका फायदा सिर्फ भोपाल-इंदौर और आरकेएमपी-जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस के यात्रियों को ही मिल पाएगा। आरकेएमपी से जबलपुर के लिए 4 एसी चेयरकार वाली जन शताब्दी और आरकेएमपी से आधारताल के बीच 2 एसी चेयरकार सहित चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस में 50% तक ऑक्यूपेंसी इन कोचों में मिल रही है। इस वजह से इन ट्रेनों के यात्रियों को इस घोषणा का फायदा नहीं मिलेगा। रेल मंडल प्रवक्ता सूबेदार सिंह का कहना है कि रेलवे बोर्ड से आदेश जारी होने के बाद यह लाभ मिलेगा।

इनमें नहीं मिलेगा फायदा… भोपाल से शुरू होने वाली खजुराहो महामना, राज्यरानी, ग्वालियर इंटरसिटी, दाहोद और आंबेडकर नगर एक्सप्रेस में भी एक-एक एसी चेयरकार श्रेणी के कोच हैं। इनमें 50% या उससे अधिक ऑक्यूपेंसी रहने के कारण योजना का फायदा नहीं मिलेगा।

विस्टाडोम कोच का हो सकता है किराया कम… आरकेएमपी से जबलपुर के बीच चलने वाली जन शताब्दी एक्सप्रेस में एक विस्टाडोम कोच लगता है। अगले एक पखवाड़े के रिजर्वेशन स्टेटस के अनुसार इसकी 36 में से 33 सीटें खाली हैं। इसे देखते हुए इस कोच का किराया 1390 से 25% कम होकर करीब 1030 रुपए पर पहुंच सकता है। हालांकि जन शताब्दी के एसी चेयरकार और इंटरसिटी की एसी चेयरकार की ऑक्यूपेंसी 72 व 67 फीसदी है, इसलिए इनमें कमी के आसार नहीं हैं।
[ad_2]
Source link
