Fri. Apr 17th, 2026

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • For The Prevention Of Diseases, Information Will Be Given Door to door, Emphasis On Children’s Health

इंदौर5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

इंदौर में 18 जुलाई से दस्तक अभियान प्रारंभ किया जा रहा है। 31 अगस्त तक चलने वाले इस अभियान में घर-घर जाकर बच्चों में होने वाले दस्त रोग और अन्य बीमारियों की रोकथाम के लिए जागरूकता लाई जाएगी। कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने अभियान को प्रभावी रूप से आयोजित करने के लिए समय सीमा तय की है।

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि दस्तक अभियान में वैक्सीन के प्रति आम नागरिकों को जागरूक किया जाएं। उन्हें कुपोषण की पहचान, रोकथाम एवं उपचार के बारे में भी जागरूक करें। इसके साथ ही वर्षाजनित बीमारियों की रोकथाम के बारे में भी बताएं। बाल मृत्यु दर कम करने के समन्वित प्रयास किे जाएं। उन्होंने कहा कि अभियान के उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए मजबूत रणनीति के साथ काम करना होगा। इसके लिए आशा, आंगनवाड़ी एवं एएनएम के माध्यम से जिले में चिन्हित 0 से 5 साल तक के बच्चों तक पहुंचना होगा। खासकर हाईरिस्क एरिया, अर्बन स्लम, पहुंचविहीन क्षेत्रों, ईंॉट भट्टे, निर्माणाधीन भवनों तथा बंजारा आबादी पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

अभियान का मुख्य उद्देश्य बच्चों में दस्त रोग में जिंक और ओआरएस के उपयोग को बढ़ाना तथा रोग की रोकथाम व प्रबंधन संबंधी जागरुकता बढ़ाने के लिए गतिविधियों का आयोजन करना है। यह अभियान साल में दो बार आयोजित किया जाता है। सीएमएचओ डॉ. बी.एस. सैत्या ने बताया कि बाल स्वास्थ्य की गुणवत्ता को बनाए रखने एवं स्वास्थ्य सूचकांकों में उल्लेखनीय सुधार के लिए चुइंदौर में अलग तरह की रणनीति बनाकर काम किया जाएगा।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *