Fri. Apr 17th, 2026

[ad_1]

बुरहानपुर (म.प्र.)4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बुरहानपुर के आलमगंज क्षेत्र में रात करीब 9.55 बजे एक साइजिंग फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। घटना से हड़कंप मच गया। आग काफी भीषण है। इसकी सूचना मिलने पर नगर निगम अफसरों की टीम और फायर फायटर मौके पर पहुंचे। रात 10.10 बजे तक तीन फायर फायटर पहुंच गए थे, लेकिन फिर भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका। टैंकरों को भी बुलाया लगाया गया है।

नगर निगम के स्वास्थ्य और राजस्व अधिकारी राजेश मिश्रा ने बताया, आलमगंज में लोहार मंडी गेट के पास हनुमान साइजिंग प्रोसेसिंग उद्योग में आग लगी है। यहां कपड़े बनाने के धागे, बीम तैयार किए जाते हैं। आग काफी विकराल है। आग किस कारण लगी यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

बताया जा रहा है कि शॉर्ट-सर्किट वजह हो सकती है। नेपानगर और शाहपुर से भी फायर वाहन बुलाए गए हैं जबकि अब तक 3 फायर से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया है। कुछ टैंकर भी लगाए गए हैं। अभी नुकसान के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। आग का कारण भी नहीं पता चल पाया है।

पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची, लोगों ने भी की मदद

सूचना मिलने पर गणपति नाका थाने से पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। लोगों ने यहां आग बुझाने में भी मदद की, लेकिन ज्यादा भीड़ के कारण भी परेशानी आई। लाखों रुपयों के नुकसान की आशंका जताई जा रही हैं।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *