[ad_1]
नर्मदापुरम23 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

नर्मदापुरम में हरदा रोड से गुरुवार दोपहर पीडीएस के चावल से भरी एक पिकअप गाड़ी को पुलिस ने पकड़ा है। गाड़ी में पीडीएस के चावल को अवैध तरह से बेचने के लिए इटारसी रवाना किया था हरदा रोड पर गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे पंकी तिरोहे से पुलिस ने उसे पकड़ लिया। जिसमें 36 क्विंटल यानि करीब 72 कट्टी चावल भरी मिली। गाड़ी के ड्राइवर ने ग्वालटोली एसपीएम क्षेत्र की राशन दुकान से चावल भरना भी स्वीकार किया। पुलिस ने गाड़ी को जप्त करके देहात थाने ले आई। नायब तहसीलदार और खाद्य विभाग को सूचना दी। जिसके बाद नायब तहसीलदार कीर्ति प्रधान और असिस्टेंट फूड ऑफिसर एएस खान ने थाने और एसपीएम की राशन दुकान पर जाकर स्टॉक की जांच की। राशन दुकान पर स्टॉक कम मिला। राशन दुकान से सरकारी चावल को अवैध तरह से भेजना। बड़ा घोटाला हो सकता है। इसकी सही तरह से जांच होती है तो घोटाले से जुड़े कई नाम सामने आ सकते है।

ड्राइवर बोला, एसपीएम की राशन दुकान स भरा चावल
असिस्टेंट फूड ऑफिसर एएस खान ने बताया पिकअप के ड्राइवर मनीष राजपूत ने सामान्य पूछताछ में कहा कि उसने यह गाड़ी ग्वालटोली एसपीएम प्राथमिक उपभोक्ता भंडार से भरी है। हमने वार्ड नंबर 22-23 की संचालित उक्त राशन दुकान पर जाकर स्टॉक चेक किया। साथ ही 21 नंबर की राशन दुकान का स्टॉक भी चेक किया। जिसमें राशन का स्टाॅक कम मिला। 22-23 की राशन दुकान के सेल्समैन अखिलेश व्यास ही 21 नंबर की दुकान को संचालन करते है। स्टॉक कम मिलने पर सैल्समैन का कहना है कि 21 नंबर दुकान के सेल्समैन के खिलाफ एफआईआर हुई है। तभी से वहां की जिम्मेदारी भी मुझे मिली। तभी से यहां स्टॉक कम है। असिस्टेंट फूड ऑफिसर एएस खान ने बताया हम जांच कर रहे है। जिस भी राशन दुकान से चावल भराया है। उस पर कार्रवाई होगी।
[ad_2]
Source link
