Fri. Apr 17th, 2026

[ad_1]

बुरहानपुर (म.प्र.)10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अच्छी और लगातार तो कभी रुक-रूककर हो रही बारिश के कारण जिले के नदी नाले उफान पर हैं। ताप्ती नदी का जलस्तर गुरुवार दोपहर से धीरे धीरे बढ़ रहा है। जैसे ही इसकी सूचना बुरहानपुर जिला प्रशासन को लगी। जिला प्रशासन ने तुरंत ताप्ती नदी के आसपास बसी बस्तियों में अलर्ट जारी किया। सुरक्षा के लिहाज से कलेक्टर भव्य मित्तल के निर्देश पर नदी के सभी घाटों पर एनडीआरएफ, पुलिस बल होमगार्ड के जवानों को तैनात किया गया है जो नदी नाले के किनारे आने वाले लोगों को रोक रहे हैं।

गुरुवार की दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली और अचानक बूंदाबांदी शुरू हुई जो देर शाम तक चलती रही। राजघाट की दो पैड़ियों तक शाम में पानी पहुंचा। लाल देवल मंदिर आधा डूब गया। इसके पूरी तरह डूबने पर बाढ़ की आशंका रहती है। इसलिए सतर्कता बरती जा रही है। ताप्ती का जल स्तर गुरुवार सुबह तक 250.650 मीटर था जो शाम में काफी बढ़ गया।

जिले में अब तक 343.1 मि.मी.वर्षा दर्ज

भू-अभिलेख विभाग के अनुसार कि 12 जुलाई को बुरहानपुर तहसील में 21.3 मि.मी.वर्षा, नेपानगर तहसील में 48.0 मि.मी.वर्षा तथा खकनार तहसील में 34.0 मि.मी.वर्षा दर्ज की गई है। इस प्रकार कुल अब तक जिले में 343.1 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। जबकि गत वर्ष इस अवधि में 230.5 मि.मी.वर्षा दर्ज की गई थी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *