[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Chhindwara
- Ashok Yadav, Who Was In Charge Of Amethi With 33 Divisional Presidents, Did One To One Discussion, Asked Tribals About The Condition Of The Schemes
छिंदवाड़ाएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा को भेदने के लिए इस बार भाजपा अलग रणनीति पर काम कर रही है, इसी के चलते अमेठी के प्रभारी रह चुके अशोक यादव को यहां लोकसभा प्रभारी बनाया गया है, जो लगातार छिंदवाड़ा में एक्टिव है। भाजपा के वरिष्ठ नेता शेषराव यादव ने बताया कि विजय संकल्प अभियान के अंतर्गत आज लोकसभा प्रभारी अशोक यादव ने आदिवासी अंचल तामिया की खोह में बसे पातालकोट में भाजपा के सभी 33 मंडल अध्यक्षों के साथ पहुंचे।

जहां पर उन्होंने सह भोज के साथ वन टू वन चर्चा की और आगामी रणनीति को लेकर विचार विमर्श किया। वहीं अशोक यादव से सभी 33 मंडल अध्यक्षों के साथ विजयी घोष करते हुए जीत का संकल्प भी लिया।
पातालकोट पहुंचकर भरिया परिवारों से की चर्चा
लोकसभा प्रभारी ने मंडल अध्यक्षों के साथ पातालकोट में रहने वाले भरिया परिवारों से सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी ली, वहीं उन्हे होने वाली परेशानियों को लेकर भी चर्चा की। वहीं इसके अलावा विकास कार्य और अन्य सुझाव भी मांगे गए। खासकर पातालकोट के करेआम, रातेड़, चिमटीपुर में यह विजिट की गई।
[ad_2]
Source link
