[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- 50 Percent Operation Postponed In Jaypee Hospital In 4 Days, Patients Handed Over To Contract Nurses
भोपाल34 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

सरकारी अस्पतालों में कार्यरत रेगुलर नर्सों सहित फार्मासिस्ट एवं पैरामेडिकल स्टॉफ की हड़ताल 10 जुलाई से जारी है। इसमें पैरामेडिकल स्टाफ की हड़ताल खत्म हो गई है। वहीं नर्सें अभी भी हड़ताल पर बैठी रहेंगी। मध्य प्रदेश स्वास्थ्य अधिकारी कर्मचारी महासंघ के प्रवेश प्रवक्ता अंबर चौहान ने बताया हम अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल थे। गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्री प्रभु राम चौधरी से मुलाकात के बाद उन्होंने हमें आश्वस्त किया है कि कि तय समय सीमा के अंतर्गत मांगों को पूरा करेंगे। वहीं नर्सों को लेकर अभी काफी कुछ साफ नहीं है तो नर्सों की हड़ताल अभी भी जारी रहेगी। बता दें कि प्रदेश भर की 30 हजार से अधिक नर्सें हड़ताल पर हैं।
जेपी अस्पताल में 30 से अधिक ऑपरेशन टले
जेपी अस्पताल की बात की जाए तो यहां करीब 30 से अधिक ऑपरेशन भी चार दिनों में टले हैं। वहीं जेपी के प्रसूता वॉर्ड की बात की जाए तो यहां की व्यवस्था कुछ संविदा नर्सों के भरोसे ही चल रही है। जेपी अस्पताल के अधीक्षक राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि पिछले चार दिनों में हमारे यहां छोटे बड़े सभी मिलाकर 23 ऑपरेशन हुए हैं, यहां लगातार हम संविदा कर्मचारी एवं प्रशिक्षण ले रहे छात्रों की मदद से व्यवस्था बनाए हुए हैं। वहीं काटजू अस्पताल के अधीक्षक पीके सिंह ने बताया कि अभी तक कुल 13 से अधिक ऑपरेशन हुए हैं, हमारे यहां व्यवस्थाएं पूरी तरह से संभाली हुई हैं।
भोपाल से 350 नर्सें हड़ताल पर
भोपाल के 5 मुख्य केंद्र जिसमें जेपी और काटजू के अलावा अन्य स्वास्थ्य केंद्र शामिल हैं यहां अकेले भोपाल में हीं हड़ताल पर जाने वाली नर्सों की संख्या 350 के करीब है। वहीं संविदा नर्सों की संख्या इन पांचों केंद्र में 100 से भी कम है। जिसमें से लगभग 20 के करीब छुट्टी पर हैं। बता दें कि यह नर्सें ग्रेड पे, नाइट एलॉउंस और नर्सिंग स्टूडेंट्स को स्टायपेंड आदि की मांगों को लेकर चल रही है।
इन अस्पतालों में कामकाज संविदा नर्सों के भरोसे
- जेपी अस्पताल
- काटजू अस्पताल
- कोलार स्वास्थ्य केंद्र
- बैरागढ़ सिविल अस्पताल
- बैरसिया सिविल अस्पताल
[ad_2]
Source link
