Fri. Apr 17th, 2026

[ad_1]

शीतल तोड़ीवाला.इंदौर12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अग्रसेन सेवा संगठन द्वारा सावन अधिकमास में 84 महादेव पूजन व उज्जैन यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इसकी शुरुआत 20 जुलाई से होगी। संस्था की महिलाओं द्वारा भगवान शिव की आराधना और पूजा कर खुशहाली और समृद्धि की कामना की जाएगी। आयोजन को लेकर एक मीटिंग भी आयोजित की गई है, जिसमें कार्यक्रम की रुपरेखा पर चर्चा की गई। इस यात्रा का नॉमिनल शुल्क भी रखा गया है। इसमें बाकी की सभी व्यवस्था राजेश उषा बंसल के सौजन्य से की जाएगी। इस यात्रा को लेकर संस्था सदस्यों में काफी उत्साह है।

मीटिंग में की चर्चा

इस आयोजन को लेकर एक मीटिंग भी की गई। जिसमें उषा राजेश बंसल, शीतल संजय तोड़ीवाला, आयुष चौधरी, रानी अग्रवाल, ऋतु मित्तल, रेखा तोड़ीवाला, अंजली अग्रवाल, लीना बंसल, मनीष श्वेता गोयल, नितिन सिंघल, पूजा अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, गणपत गोयल मौजूद रहे। मीटिंग में कार्यक्रम को कैसे भव्य स्वरूप दिया जाए और किसी भी सदस्य को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए जो भी बेहतर हो उसके लिए सुझाव दिए। यात्रा के लिए अलग-अलग टीम का गठन किया गया।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *