Fri. Apr 17th, 2026

[ad_1]

कटनी35 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शराब के अवैध निर्माण, भंडारण और परिवहन के खिलाफ आबकारी विभाग द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत आबकारी विभाग की टीम ने बहोरीबंद क्षेत्र के चार गांव में दबिश देकर 1620 किलोग्राम महुआ लाहन और 14 लीटर अवैध शराब जब्त की है।

जब्त किए गए महुआ लाहन और शराब की कीमत करीब 83 हजार रुपए आंकी गई है। इस मामले में 6 लोगों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि कलेक्टर के निर्देश पर शराब के अवैध भंडारण, परिवहन और निर्माण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के दौरान आबकारी विभाग की टीम ने बहोरीबंद के ग्राम करहिया, मतवारी, रैपुरा, कैमोरीहार में दबिश देकर 1620 किलोग्राम महुआ लाहन और 14 लीटर अवैध शराब जब्त की है। जब्त की गई शराब और महुआ लाहन की कीमत करीब 83 हजार रुपए आंकी गई है।

महुआ लाहन और अवैध शराब रखने और बनाने के मामले में 6 लोगों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक केशव प्रसाद उईके, कृष्ण कुमार पटेल, महेन्द्र कुमार शुक्ला, आबकारी आरक्षक राम सिंह, धरमू काछी, शिवमूरत नामदेव की भूमिका रही। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि शराब के अवैध भंडारण, परिवहन और निर्माण के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *