[ad_1]
बड़वानी12 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

व्यापम द्वारा जारी किए गए पटवारी भर्ती परीक्षा के परिणामों में सामने आए कथित घोटाले को लेकर छात्र-छात्राओं का विरोध प्रदर्शन बढ़ते ही जा रहा है। गुरुवार को बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं बड़वानी कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। धरना प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए घोटाला करने वालों पर कार्रवाई की मांग की।
छात्र-छात्राओं के साथ ज्ञापन देने आए बेरोजगार आंदोलन संघ के प्रदेश संयोजक सुमेर सिंह बडोले ने बताया कि हम शांतिप्रिय रूप से पटवारी भर्ती परीक्षा में हुए घोटाले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन देने आए थे। लेकिन कलेक्टर बड़वानी और कैबिनेट मंत्री अंदर ऑफिस में बैठे रहे लेकिन हमारे ज्ञापन और हमारी मांगों को सुनने तक नहीं आए। इसीलिए हमने नाराज होकर ज्ञापन को गेट पर टांग दिया है l
अब हम इसको लेकर उग्र आंदोलन भी करेंगे और सड़कों पर जाम भी करेंगे अब हमें रोकने वाला कोई नहीं है। भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। विद्यार्थियों की उम्र बढ़ती जा रही है। वहीं लगातार शिवराज सरकार में भर्ती परीक्षाओं में घोटाले सामने आ रहे हैं। अब शिवराज सरकार के घोटाले के कलंक को बच्चे नहीं देंगे और अब हम मांग करते हैं कि हाल ही में पटवारी भर्ती परीक्षा में जो घोटाला हुआ है उसमें जो भी दोषी हैं उन पर सख्त सख्त कड़ी कार्रवाई की जाए। सीबीआई जैसी जांच एजेंसियों से जांच कराई जाए घोटाला करने वालों पर एनएसए की कार्रवाई की जाए और उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जाए।


[ad_2]
Source link
