[ad_1]
सेंधवा41 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव महीन खान मैकश यूथ कांग्रेस की बैठक में शामिल होने के लिए सेंधवा पहुंचे। कांग्रेस भवन में आयोजित इस बैठक में विधानसभा क्षेत्र के यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल हुए। राष्ट्रीय महासचिव ने कार्यकर्ताओं से विधानसभा क्षेत्र की जानकारी लेकर आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा भी की।
यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष यश ठक्कर ने बताया कि इस बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति भी बनाई गई। कार्यकर्ताओं के साथ यूथ कांग्रेस के बेहतर भारत की बुनियाद चैलेंज को लेकर भी चर्चा की गई। बेरोजगारी के खिलाफ IYC यूथ कांग्रेस के बैंगलोर में होने वाले युवा सम्मेलन की जानकारी देकर कार्यकर्ताओं को इस सम्मेलन में शामिल होने का महत्व भी बताया गया।
लोगों को बताएं कांग्रेस के वादे
राष्ट्रीय सचिव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर जनता को कई लाभ मिलेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने घोषणा पत्र में कहां है कि 500 रुपए में गैस सिलेंडर दिया जाएगा। नारी सम्मान योजना के तहत महिलाओं को 1500 रुपए प्रतिमाह दिए जाएंगे। बिजली बिल 100 यूनिट तक माफ वहीं 200 यूनिट तक हाफ होगा। पुरानी योजनाएं फिर से शुरू होगी। किसानों का कर्जा माफ होगा। इन्हें सब मुद्दों और अपने वचनों को लेकर हमें घर घर जाकर मतदाताओं से संपर्क करना है।

ये रहे मौजूद
बैठक में यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिषेक ठक्कर,यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष आदित्य गोयल, सिलदार सोलंकी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुभद्रा परमार, राकेश रावत, प्रशांत परमार, सीताराम बरडे, शिव कुमार यादव,सार्थक गुप्ता, अमित गुर्जर, सतबीर भाटिया, पंकज मालविया, प्रशांत सेन, खुमसिंग कनोजे, वली शेख सहित बड़ी संख्या में यूथ कांग्रेस का कार्यकर्ता उपस्थित थे।
[ad_2]
Source link
