Fri. Apr 17th, 2026

[ad_1]

बुरहानपुर (म.प्र.)25 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कुएं का गंदा पानी पीने के कारण खकनार तहसील की डोईफोड़िया ग्राम पंचायत के मातापुर गांव में कई लोग डायरिया के शिकार हो गए हैं। दो तीन दिन से 10-15 मरीज सामुदायिक केंद्र में पहुंच रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश में सबसे अधिक खतरा गंदा पानी कुएं पहुंचने से होता है। लेकिन बारिश से पहले यहां पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं की गई। इसलिए लोग कुएं का गंदा पानी पी रहे इसके कारण गांव के कई लोग डायरिया की चपेट में आ गए।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश सिसौदिया ने कहा मैं अभी वहां टीम भेजता हूं। वहीं तहसीलदार सुंदरलाल ठाकुर ने कहा पता कराता हूं। अगर ऐसा कुछ है तो जल्द टीम भिजवाएंगे। डोईफोड़िया ग्राम पंचायत के मातापुर गांव में ग्रामीणों को जला पूर्ति करने के लिए गांव के बाहर उतावली नदी के पास एक कुआं है। इस कुएं से पिछले 10 से 15 सालों से जला पूर्ति की जा रही है।

जबकि आधे हिस्से में ट्यूबवेल से पानी पहुंचता है, लेकिन जहां लोग कुएं का पानी पी रहे हैं वह डायरिया का शिकार हो रहे हैं। बरसात शुरू होते ही गांव में हर साल दूषित पानी आता है। 6 दिन पहले गांव में हुई तेज बारिश से कुआं दूषित पानी से भर गया था। ग्रामीणों का कहना है कि इसकी जानकारी ग्राम पंचायत को होने के बावजूद जिम्मेदारों ने बारिश से पहले कोई व्यवस्था करना उचित नहीं समझा।

पिछले चार दिन से हो रहे उल्टी, दस्त के शिकार

गांव में पिछले 4 दिनों से ग्रामीणों को उलटी व दस्त की शिकायत हो रही है। गांव में डायरिया के मरीजों में और भी बढ़ोतरी हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत को इसे लेकर गंभीरता दिखाना चाहिए। वहीं सीएमएचओ डॉ. राजेश सिसौदिया ने बीएमओ आदि से बात कर टीम रवाना कर दी गई है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *