[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Sehore
- Under “Samadhan Aapke Dwar” On August 05, Court Cases And Cases Of Various Departments Will Be Resolved, Pending Pre litigation Cases Will Be Sent To All The Departments Of The District.
सीहोर9 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर एवं प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार 5 अगस्त को “समाधान आपके द्वार” के अंतर्गत सम्पूर्ण जिले में विशेष लोक अदालत शिविर का आयोजन किया जाएगा।
जिसमें समस्त आपराधिक राजीनामा योग्य प्रकरण, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, मोटरयान अधिनियम, एनआई एक्ट, आबकारी अधिनियम, विद्युत प्रकरण, वन तथा राजस्व आदि विभागों के लंबित तथा प्रि-लिटिगेशन मामलों को जिले के समस्त न्यायिक तथा राजस्व न्यायालय तथा संबंधित विभागों के सक्षम प्राधिकारियों द्वारा चिह्नित कर अधिक से अधिक संख्या में निराकृत किया जाएगा।
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुकेश कुमार दांगी ने बताया कि “समाधान आपके द्वार” के अंतर्गत जिले को अनुभागवार, जनपदवार क्लस्टर में विभाजित किया जाएगा। प्रत्येक क्लस्टर के लिए ग्राम पंचायत वार बीटगार्ड, आरक्षक, प्रधान आरक्षक, पटवारी, कोटवार, लाइनमेन आदि को सम्मिलित करते हुए लेवल 1 के दल का गठन किया जा रहा है।
इन दलों के द्वारा चिन्हित प्रकरणों, मामलों में संबंधित ग्राम में जाकर पक्षकारों के मध्य सुलह चर्चा, समझाइश के माध्यम से राजीनामे का प्रयास किया जाएगा तथा राजीनामा के लिए पक्षकारों की सहमति होने पर संबंधित विभाग, न्यायालय के समक्ष मामला निराकरण के लिए रखा जाएगा। सभी आमजन से अनुरोध है कि वे “समाधान आपके द्वार” के अंतर्गत 5 अगस्त को आयोजित लोक अदालत शिविर में अधिक से अधिक संख्या में अपने प्रकरणों का निराकरण कराने का कष्ट करें।
[ad_2]
Source link
