[ad_1]
राजेश जैन दद्दू. इंदौर38 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

कल्याण जैन
समाजवादी आंदोलन के प्रणेता, इंदौर से पार्षद, विधायक एवं सांसद रहे कल्याण जैन का आज सुबह 10 बजे निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे। उनके परिवार में भाई बसंत जैन, लल्ला जैन एवं तीन पुत्र सुनील जैन, राजेंद्र जैन एवं अन्ना दुराई हैं। उनकी अंतिम यात्रा शाम 4.30 बजे निवास स्थान 21 ई, सेक्टर-सी स्कीम नंबर 71 श्रीजी गार्डन के पीछे से रवाना होकर पंचकुइया मुक्तिधाम पहुंचेगी, जहां उनकी अत्येष्टि की जाएगी।
दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के अध्यक्ष राजकुमार पाटोदी, मंत्री डॉ. जैनेंद्र जैन, आजाद जैन, हंसमुख गांधी, सुशील पांड्या, राकेश विनायका, राजेश जैन दद्दू, संजीव जैन संजीवनी आदि समाजजन ने गहरा शोक प्रकट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा समग्र जैन समाज उनके निधन से शोकाकुल है। कल्याण जैन का जाना जैन समाज और राजनीति के लिए बहुत बड़ी क्षति है।
[ad_2]
Source link
