[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Shajapur
- Continuous Rains Continue In The District, Three Hours Of Heavy Rain In Village Bawdikheda, Water Entered The Houses
शाजापुर (उज्जैन)17 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

शाजापुर में बुधवार रात से ही रुक रुककर बारिश हो रही है। बारिश के कारण जिले की नदियां और नाले बहने लगे। जिले के ग्राम बावड़ीखेड़ा में बीती रात तीन घंटे तक जोरदार बारिश हुई, ग्रामीणों ने बताया इतनी तेज बारिश अभी तक नहीं देखी। गांव में बादल फट गया जिससे ज्यादा बारिश हुई। बारिश के कारण घरों में पानी घुस गया।
किसानों के घरों में रखे लहसुन और प्याज पानी से खराब हो गए। खेतों में भी पानी भर गया। किसानों ने भैंस, गायों को भी सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इस तेज बारिश से गांव की पुलिया भी टूट गई। कालापीपल विधानसभा के अंतिम छोर के इस गांव में हुई भारी बारिश के कारण किसानों और ग्रामीणों के नुकसान के चलते विधायक कुणाल चौधरी ने सर्वे की मांग की है।
शाजापुर शहर में भी बुधवार रात से गुरुवार सुबह तक 4 इंच बारिश हो चुकी है। अभी भी बारिश की संभावना बनी हुई है। बारिश के चलते शहर के महूपुरा स्थित पुल से भी पानी बहने लगा। पुल पर पानी बहने से शहर दो हिस्सों में विभक्त हो गया था। अब वापस इस पुल से आवागमन शुरू हो गया है।
तीन घंटे हुई जोरदार बारिश
मौसम सक्रिय होते ही एक बार फिर कहीं ना कहीं बारिश का रौद्र रूप दिखाई देने को मिल रहा है। कालापीपल विधानसभा के अंतिम गांव बावड़ीखेड़ा में लगातार 3 घंटे जोरदार बारिश हुई। ग्रामीण रामबाबू ने बताया रात को बादल फटने से गांव में काफी नुकसान हुआ है। बिजली के पोल भी गिर गए, जिससे पूरे गांव की बिजली बंद है। कालापीपल विधायक कुणाल चौधरी ने कहा इस प्राकृतिक आपदा की घड़ी में मैं ग्रामीणों के साथ खड़ा हूं और ग्रामीणों को हर संभव मदद की जाएगी। प्रशासन के आला अधिकारियों को पहुंच कर सर्वे करना चाहिए जिससे ग्रामीणों को उचित मुआवजा मिल सकें।
[ad_2]
Source link
