Fri. Apr 17th, 2026

[ad_1]

ग्वालियर34 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
घटना के बाद पहली बार हत्या की चश्मदीद सोनाक्षी ने सामने आकर घटना की पूरी कहानी सुनाई - Dainik Bhaskar

घटना के बाद पहली बार हत्या की चश्मदीद सोनाक्षी ने सामने आकर घटना की पूरी कहानी सुनाई

ग्वालियर में दो दिन पहले हुई पूर्व डीजीपी की नातिन और 11वीं की छात्रा की गोली मारकर हत्या की चश्मदीद गवाह उसकी सहेली सोनाक्षी ने दैनिक भास्कर से पूरे मामले में खुलकर बात की है। सोनाक्षी का कहना है कि एक साल से सिरफिरा सुमित रावत परेशान कर रहा था। कभी घर के दरवाजे पर पत्थर मारना, कोचिंग पर पीछा करना, बाजार में रास्ता रोकना।

दहशत में गुजरा था एक साल। पर पता नहीं था कि यह शैतान मुझसे मेरी बेस्ट फ्रेंड को हमेशा के लिए छीन लेगा। जब यह सोचती हूं कि आरोपी मुझे मारने आया था और मेरी फ्रेंड की जान चली गई तो बहुत बुरा लगता है। मैं चाहती हूं कि पुलिस सुमित रावत, उपदेश उर्फ मोंटी का एनकाउंटर करे। जिससे इस तरह की हरकत करने वालों को मैसेज जाए। पुलिस ने बुधवार शाम आरोपी उपदेश उर्फ मोंटी को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी उपदेश रावत को क्राइम ब्रांच ने डबरा से पकड़ा

आरोपी उपदेश रावत को क्राइम ब्रांच ने डबरा से पकड़ा

ग्वालियर के सिकंदर कंपू में दो दिन पहले कोचिंग से लौट रहीं छात्रा सोनाक्षी शर्मा व अक्षया सिंह यादव पर बाइक सवार चार बदमाशों ने फायरिंग कर दी थी। जिसमें एक्टिवा चला रही 11वीं की छात्रा अक्षया की मौम हो गई थी। अक्षया मधय प्रदेश के पूर्व डीजीपी सुरेन्द्र सिंह यादव की नातिन है। प्रारंभिक पड़ताल में पता लगा है कि बदमाश सोनाक्षी की हत्या करने आई थे, लेकिन अक्षया की जान चली गई। घटना की चश्मदीद सोनाक्षी ने बुधवार को दैनिक भास्कर से विशेष बातचीत में पूरी घटना के बारे में एक-एक बात बताई। छात्रा ने बताया कि 7.30 बजे कोचिंग से निकलने के बाद वह सीधे घर के लिए निकली थीं। अक्षया स्कूटर चला रही थी। अचलेश्वर मंदिर के पास पहुंचे तो सोनाक्षी ने मां को कॉल किया। मां ने हेमसिंह की परेड पर मिलने के लिए कहा। अभी बेटी बचाओं चौराहा से सिंकदर कंपू की ओर टर्न लिया ही था कि एक बाइक पर सवार चार बदमाश उनके पास आए। जिनके पास पिस्टल थी। एक बदमाश सुमित रावत दूसरा उसका भाई उपदेश उर्फ मोंटी था।
सुमित ने दो गोलियां चलाईं, पिस्टल लहराते हुए भाग गया
सोनाक्षी ने बताया कि बाइक पास आते ही सुमित रावत ने पिस्टल से एक के बाद एक दो गोलियां चलाईं। कुछ चिंगारी उस पर आई, लेकिन इसके बाद अचानक अक्षया की एक्टिवा एक तरह जाकर पलट गई। जब उठकर उसने देखा तो अक्षया के हाथ को चीरते हुए गोली उसके सीने पर लगी थी। मैंने मुड़कर देखा तो सुमित पिस्टल लहराते हुए फरार हो गया।
लोग मदद करने के बदले VIDEO बनाने लगे
सोनाक्षी ने कहा कि मेरी सहेली जमीन पर पड़ी थी और मैं मदद मांग रही थी। जबकि आसपास के लोग वीडियो बना रहे थे। उनमें से कुछ लोगों ने पुलिस व एक ऑटो को बुलाया और अक्षया को लेकर हम हॉस्पिटल पहुंचे, लेकिन पहले ही वह दम तोड़ चुकी थी।
घर बदल लिया, कई बार शिकायत की, लेकिन वह नहीं माना
सोनाक्षी ने बताया कि सुमित उसे तब से परेशान कर रहा है जब वह जवाहर कॉलोनी में रहते थे। वह बजरिया में रहता था। वॉकिंग डिस्टेंस होने पर वह रोज उसके घर के आसपास आ जाता था। कई बार घर पर पत्थर मारकर भाग जाता था। हम लोगों ने घर बदल लिया, लेकिन सुमित की दहशत कम नहीं हुई। जब भी घर के दरवाजे पर नॉक होती तो दहशत रहती थी पता नहीं कौन होगा। कई बार थाने से लेकर एसपी तक शिकायत की, लेकिन कोई मदद नहीं मिली।
उपदेश रावत डबरा से गिरफ्तार
छात्रा की हत्या करने वालों में बदमाश सुमित रावत, उसका भाई उपदेश रावत उर्फ मोंटी व दो अन्य के नाम सामने आए थे। पुलिस ने सभी पर इनाम घोषित किया था। जिसमंे पुलिस ने दबिश देकर बुधवार को डबरा के पास से उपदेश रावत को गिरफ्तार किया है। इस पर एसएसपी ग्वालियर की ओर से 10 हजार रुपए का इनाम भी घोषित था। हत्या में वह शामिल था। उसने पकड़े जाने के बाद पुलिस के सामने कहा है कि उसे कुछ पता नहीं था। वह तो सुमित के कहने पर साथ गया था। अभी पुलिस उससे सुमित के ठिकानों के संबंध मंे पूछताछ कर रही है।
ऐसे समझिए पूरा मामला
शहर के सिकंदर कंपू निवासी शैलेन्द्र सिंह यादव की बेटी अक्षया यादव (19) की बाइक पर सवार होकर आए चार बदमाशों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। यह घटना सोमवार रात 8 बजे की है। अक्षया अपनी एक्टिवा पर सहेली सोनाक्षी शर्मा के साथ सवार होकर लक्ष्मीबाई कॉलोनी से अपने घर सिकंदर कंपू आ रही थी। तभी मेस्कॉट हॉस्पिटल के पास तिलक नगर के करीब बाइक सवार तीन से चार बदमाशों ने उनकी एक्टिवा के सामने आकर दो गोलियां चलाई हैं। एक गोली हाथ को चीरते हुए छात्रा के सीने के ऊपर जाकर धंस गई। मौके पर ही छात्रा की मौत हो गई। हालांकि स्थानीय लोगांे ने घायल छात्रा को हॉस्पिटल पहुंचाया था, लेकिन उससे पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। इस हत्याकांड में एक सुमित रावत नाम के बदमाश का नाम सामने आया था।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *