[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Sagar
- Ran Away With Gold Chain And Ring Worn Around His Neck, Caught By Police With The Help Of CCTV Cameras
सागर37 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

गोपालगंज पुलिस थाना।
सागर के गोपालगंज थाना क्षेत्र में चाकू की नोक पर लूट करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लूट में गया माल बरामद किया गया है। मामले में पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार 9 जुलाई को फरियादी अभिषेक पुत्र गोपालप्रसाद चौबे निवासी ग्राम खैराना हाल मुकाम पुष्पविहार कालोनी सागर ने गोपालगंज थाने में शिकायत की थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 406 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया। जांच के दौरान पुलिस ने फरियादी अभिषेक से पूछताछ की।
जिसमें उसने बताया कि 8 जुलाई की सुबह करीब 10.30 बजे वह अपने गांव खैराना से पुष्पविहार कालोनी स्थित घर जा रहा था। तभी तिली चौराहा पर गाड़ी की बैटरी डिस्चार्ज हो गई और गाड़ी बंद हो गई। आसपास से कुछ लोग मदद के लिए आए। जिन्होंने फरियादी की गाड़ी की बैटरी ठीक करने में मदद की। इसी दौरान एक युवक फरियादी से बोला कि गले में पहनी सोने की चेन व हाथ की अंगूठी दे दो। वहीं दूसरा व्यक्ति चाकू दिखाकर धमकाने लगा। इसी दौरान एक अन्य आरोपी ने सोने की चेन व अंगूठी छीन ली। फरियादी ने गहने वापस मांगे तो उन्होंने नहीं दिए। जिस पर अभिषेक ने गोपालगंज थाने पहुंचकर शिकायत की। पुलिस जांच में उक्त मामला धारा 406 का न होकर धारा 392.506 का होना पाया गया।
संदिग्धों से पूछताछ की तो कबूला जुर्म
जिस पर पुलिस ने लूट का प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। वारदातस्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। गोपालगंज थाना प्रभारी राकेश शर्मा ने बताया कि जांच के दौरान संदिग्धों के नाम सामने आए। जिसके आधार पर पुलिस ने महेश पुत्र गौरीशंकर चौरसिया, उमाशंकर उर्फ ओमू पुत्र लक्ष्मीनारायण चौरसिया, आकाश पुत्र राजेश सेन निवासी तिली गांव और चंदन सिंह पुत्र भरत सिंह ठाकुर उम्र 24 वर्ष निवासी संजयनगर सिविल लाइन को हिरासत में लिया। थाने लाकर पूछताछ की तो आरोपियों ने वारदात करना कबूल की। आरोपियों के कब्जे से लूट में गई सोने की चेन व अंगूठी जब्त की गई। आरोपियों को कोर्ट पेश कर जेल भेजा गया है।
[ad_2]
Source link
